Samay Live
17 Feb 2012 11:38:12 AM IST
Last Updated : 17 Feb 2012 11:38:12 AM IST

सहाराश्री ने अदा किया शुक्रिया

सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता एवं चेयरमैन सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा
सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता एवं चेयरमैन सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा

 

बीसीसीआई से समझौता होने के बाद सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता एवं चेयरमैन सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा ने एक बयान जारी करके कहा, ‘मैं सबसे पहले तहे दिल से इस मसले को सुलझाने में पहल करने वाले बीसीसीआई के सीनियर अधिकारियों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.

मैं सचमुच में श्री एन श्रीनिवासन जी, श्री अरुण जेटली जी, श्री संजय जगदाले जी, श्री राजीव शुक्ला जी, श्री अजय शिर्के जी, श्री सुंदर रमन जी को धन्यवाद देना चाहता हूं. श्री शाहरुख खान जी ने सभी को गतिरोध दूर करने के लिए प्रोत्साहित किया जो काबिले तारीफ है. 

उन्होंने कहा, ‘अगर मैं इस पूरे मामले में मीडिया द्वारा खुलकर दिए गए सहयोग की बात नहीं करूंगा तो दायित्व निभाने में असफल रहूंगा. इससे सही प्रस्ताव लाया जा सका. इस मामले में आईपीएल और क्रिकेट को लेकर मीडिया की भूमिका निश्चय ही सकारात्मक साबित हुई.’  

सहाराश्री ने कहा, ‘हमारा एक अनुरोध संयुक्त बयान में शामिल नहीं किया गया है लेकिन बीसीसीआई ने हमें आासन दिया है कि भविष्य में इस मसले पर संजीदगी से गौर किया जाएगा.’

सहाराश्री ने कहा, ‘दर्शकों की रूचि और उनके नजरिये को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए. ताकि दर्शक हर मैच का पूरा लुत्फ उठा सकें और मैचों में आखिरी ओवर तक रोमांच बना रहे. यह तभी संभव है जब सभी टीमें संतुलित हों. दो कमजोर टीमें भी आईपीएल की चमक को कम करना शुरू कर सकती हैं.’

सहाराश्री ने कहा, ‘इसके लिए बराबर के दमखम वाली टीमें हों. हमने जोरदारी से ओपन नीलामी का आग्रह किया जिसमें कोई भी टीम किसी खिलाड़ी को बरकरार न रखे. खिलाड़ियों को रोके रखने से खिलाड़ियों की उपलब्धता में भेदभाव होता है. मैं बीसीसीआई का सकारात्मक रुख देखकर उनका आभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने कहा है कि वे निकट भविष्य में इस मामले में गंभीरता से विचार करेंगे.

 

Tools: Print Print Email Email

टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer