Samay Live
08 Feb 2012 10:53:04 AM IST
Last Updated : 08 Feb 2012 10:53:04 AM IST

अजमल ने ये क्या किया, ख़ुद के बॉलिंग एक्शन पर उठाया सवाल

सईद अजमल

 

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत के सिरमौर बने सईद अजमल ने अपने ही बयान से बवंडर खड़ा कर दिया है.

दुबई में खेले गए टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान ने नंबर वन टेस्ट टीम इंग्लैंड को 3-0 से हरा दिया था. स्पिनर सईद अजमल को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया.

लेकिन पाकिस्तान के जश्न में सईद अजमल ने खुद ही खलल डाल दिया है. बीबीसी को दिए इंटरव्यू में अजमल ने कहा, "मेरे बॉलिंग एक्शन को लेकर आईसीसी ने विशेष छूट दी है. मैं 23.5 डिग्री तक कोहनी मोड़ सकता हूं."

इस बयान के बाद आईसीसी ने आनन फानन में बयान जारी कर कहा कि अजमल को ऐसी कोई विशेष इजाज़त नहीं मिली है और नियम बरकरार है. आईसीसी गेंदबाजों को 15 डिग्री तक हाथ मोड़ने की इजाजत देता है.

सईद अजमल के बॉलिंग एक्शन की तुलना श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन से की जा रही है. हालांकि आईसीसी के जेनरल मैनेजर डेविड रिचर्ड्सन ने कहा है कि सईद अजमल को एक सड़क दुर्घटना में चोट लगी थी जिसके कारण उनका बॉलिंग एक्शन ऐसा है.

आईसीसी के मुताबिक अजमल अंग्रेजी में कमज़ोर हैं इसलिए उनके बयान से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई.
 

 

Tools: Print Print Email Email

टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer