| 08 Feb 2012 09:38:36 AM IST |
Last Updated : 08 Feb 2012 08:38:50 PM IST
|
|
|
कोहली की विराट पारी के बूते भारत ने श्रीलंका को चार विकेट से हराया
|
|
|
|
|

|
| विराट कोहली ने 77 रनों की पारी खेली |
|
कोहली की विराट पारी के बाद जडेजा और अश्विन की साझीदारी से पर्थ वन डे भारत के नाम. श्रीलंका चार विकेट से हारा.
श्रीलंका के कप्तान महेला जयवर्धने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत के लिए 234 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे भारत ने चार विकेट शेष रहते 47वें ओवर में ही पूरा कर लिया.
हालांकि विराट कोहली के आउट होने के बाद एक समय लगा कि भारत ये मैच भी हार जाएगा क्योंकि सुरेश रैना और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सस्ते में आउट हो गए.
पर सातवें विकेट के लिए रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 50 रनों से ज्यादा की साझीदारी कर भारत की नैया पार लगा दी.
भारत की शुरुआत भी खराब रही क्योंकि वीरेंदर सहवाग फिर सस्ते में दस रन पर आउट हो गए पर सचिन ने शानदार 48 रन बनाए. लेकिन कोहली ने मांसपेशियों में खींचाव के बावजूद बेहतरीन पारी खेली.
श्रीलंका की पारी
श्रीलंका की रणनीति पहले बल्लेबाजी करके ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर भारतीय टीम को दबाव में लाने की थी लेकिन इसमें वो सफल नहीं हो पाए.
श्रीलंका निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 233 रन ही बना सका. भारत की ओर से सर्वाधिक सफल गेंदबाज आर अश्विन रहे जिन्होंने 10 ओवर में 32 देकर तीन विकेट चटकाए.
श्रीलंका की शुरुआत खराब रही जब उपुल थरंगा महज चार रन बनाकर ज़हीर खान की गेंद पर सचिन तेंदुलकर को कैच थमा बैठे. उसके बाद कुमार संगकारा और तिलकरत्ने दिलशान ने पारी संभाली.
पर 74 के स्कोर पर संगकारा 26 रन बनाकर आउट हो गए. दिलशान ने इस बीच अच्छे शॉट लगाए लेकिन जब टीम को स्कोर 100 पर पहुंचा तभी वह जडेजा की गेंद पर कोहली के हाथों लपके गए. आउट होने से पहले दिलशान ने छह चौकों की मदद से 48 रन बनाए.
कप्तान महेला जयवर्धने ने 35वें ओवर में बैटिंग पावर प्ले लिया लेकिन ये घातक साबित हुआ. आर अश्विन की गेंद को सीमापार पहुंचाने के चक्कर में वह रोहित शर्मा के हाथों लपके गए. जयवर्धने ने 23 रन बनाए.
लय में लौटे अश्विन ने जल्दी ही तिसारा परेरा को स्टंप करा रन रेट बढ़ाने की श्रीलंकाई कोशिशों पर पानी फेर दिया.
- 17:45 : अश्विन 30 रन और जडेजा 24 रन बनाकर नाबाद रहे
- 17:44 : अंतिम स्कोर-- भारत 234/6 (46.4 ओवर), श्रीलंका 233/8 (50 ओवर)
- 17:43 : भारत ने श्री लंका को 4 विकेट से हराया
- 17:43 : भारत का स्कोर 233/6
- 17:42 : भारत अब जीत से मात्र एक रन दूर
- 17:42 : अश्विन ने मैथ्यूज़ की गेंद पर चौका जड़ा
- 17:41 : अश्विन 25 और जडेजा 24 रन बनाकर मैदान पर
- 17:41 : भारत को अब 23 गेंदों में 6 रनों की ज़रूरत
- 17:41 : 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर 228/6
- 17:38 : मलिंगा ने अब तक 9 ओवर किए हैं और 49 रन देकर एक विकेट हासिल किया है
- 17:37 : प्रसाद की गेंद का सामना कर रहे हैं अश्विन
- 17:37 : गेंदबाजी के लिए जी प्रसाद आए
- 17:36 : भारत को अब 30 गेंदों में 11 रनों की ज़रूरत
- 17:36 : मलिंगा ने 45वें ओवर में 6 रन दिए
- 17:36 : 45 ओवर पूरे हुए, भारत 223/6
- 17:35 : अश्विन 17 और जडेजा 22 रन बनाकर क्रीज़ पर
- 17:34 : भारत को अब 31 गेंदों में 15 रनों की ज़रूरत
- 17:34 : मलिंगा की गेंद का सामना कर रहें अश्विन
- 17:27 : जीत के लिए 41 गेंदो में 21 रनों की ज़रूरत
- 17:27 : 42 ओवर के बाद बारत का स्कोर 213/6
- 17:21 : श्रीलंकी की तरफ से मैथ्यूज़ गेंदबाजी कर रहे हैं
- 17:20 : जडेजा औरर अश्विन 12 -12 रन बनाकर क्रीज़ पर
- 17:19 : भारत को अब 54 गेंदों में 30 रनों की ज़रूरत
- 17:19 : 41 ओवर के बाद भारत का स्कोर 204/6 हुआ
- 17:16 : अश्विन 10 और जडेजा 8 रन बनाकर मैदान पर
- 17:15 : भारत को 59 गेंदों में 36 रनों की ज़रूरत
- 17:15 : 40 ओवर में भारत का स्कोर 196/6 हुआ
- 17:13 : भारत को जीत के लिए 39 रनों की और ज़रूरत
- 17:07 : जडेजा सामना करेंगे
- 17:07 : कुलाशेखरा 39वां ओवर करते हुए
- 17:06 : भारत को जीत के लिए 45 रनों की जरूरत
- 17:05 : मलिंगा ने जडेजा को बाउंसर फैंका
- 17:04 : अश्विन ने दौड़कर 3 रन बनाए
- 17:03 : अश्विन मलिंगा का सामना करते हुए
- 17:01 : 37 ओवर में भारत का स्कोर 184/6
- 16:59 : अश्विन ने एक रन बनाया
- 16:59 : कुलाशेखरा नया ओवर लेकर आते हुए
- 16:58 : आर अश्विन नए बल्लेबाज मैदान पर
- 16:56 : कोहली 93 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन बनाकर आउट
- 16:56 : कोहली रन आउट
- 16:55 : कोहली ने छक्का लगाया
- 16:54 : प्रसाद 36वां ओवर करते हुए
- 16:52 : भारत को जीत के लिए 15 ओवर में 59 रनों की जरूरत
- 16:51 : 35 ओवर में भारत का स्कोर 175/5
- 16:47 : श्रीलंकाई गेंदबाजों ने मैच फंसाया
- 16:46 : रविन्द्र जडेडा नए बल्लेबाज मैदान पर उतरे
- 16:46 : धोनी 4 रन पर आउट हुए
- 16:45 : धोनी आउट, प्रसाद की गेंद पर मलिंगा ने कैच पकड़ा
- 16:42 : कोहली ने चौका लगाया
- 16:40 : धोनी ने चौका लगाया
- 16:37 : धोनी बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे
- 16:35 : मैथ्यूज ने लिया रैना का विकेट
- 16:35 : रैना 24 रन बनाकर आउट
- 16:34 : कोहली 62 और रैना 24 रन बनाकर खेल रहे हैं
- 16:34 : 32 ओवर में भारत का स्कोर 157/3
- 16:20 : रैना मैथ्यूज का सामना करते हुए
- 16:20 : मैथ्यूज नया ओवर डालते हुए
- 16:18 : 29 ओवर में भारत का स्कोर 140/3
- 16:16 : दिलशान रैना को गेंदबाजी करते हुए
- 16:15 : भारत को 22 ओवर में जीत के लिए 99 रन की जरूरत
- 16:14 : भारत को जीत के लिए 100 रन की जरूरत
- 16:14 : रैना ने एक और चौका लगाया
- 16:13 : परेरा 28वां ओवर डालते हुए
- 16:10 : रैना ने चौका लगाकर खाता खोला
- 16:08 : कुलाशेखरा नया ओवर करते हुए
- 16:08 : रोहित शर्मा ने 10 रन बनाए
- 16:07 : सुरेश रैना नए बल्लेबाज मैदान पर
- 16:06 : 26 ओवर में भारत का स्कोर 122/3
- 16:05 : रोहित शर्मा आउट, दिलशान ने जबरदस्त कैच लपका
- 16:05 : कोहली ने अर्द्धशतक पूरा किया
- 16:00 : 25 ओवर में भारत का स्कोर 115/2
- 15:59 : कोहली ने उठाकर शॉट खेला, चार रन बने
- 15:57 : गेंदबाजी में बदलाव, कुलाशेखरा का सामना करते हुए विराट कोहली
- 15:56 : प्रसाद के इस ओवर में 9 रन बने
- 15:55 : रोहित ने भी चौका लगाया
- 15:54 : भारत के 100 रन पूरे हुए
- 15:54 : कोहली ने बहुत देर बाद चौका लगाया
- 15:52 : प्रसाद अपना छठा ओवर करते हुए
- 15:51 : 23 ओवर में भारत 99/2
- 15:48 : रोहित सामना करते हुए
- 15:48 : मैथ्यूज अपने पांचवें ओवर के लिए तैयार
- 15:47 : 22 ओवर में भारत का स्कोर 97/2
- 15:47 : मैथ्यूज ने 4 ओवर में एक मैडन के साथ 9 रन खर्च करके सचिन का कीमती विकेट झटका.
- 15:46 : रोहित शर्मा का ऊंचा शॉट, बाल-बाल बचे
- 15:45 : प्रसाद अपना पांचवां ओवर फेंकते हुए
- 15:42 : सचिन के आउट होने पर रनों की गति रुकी.
- 15:42 : मैच में रोमांच कुछ कम होता हुआ.
- 15:40 : मैथ्यूज नया ओवर फेंकते हुए
- 15:39 : 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 92 रन
- 15:38 : सचिन ने 63 गेंदों का सामना करके 5 चौकों की मदद से 48 रन बनाए
- 15:36 : मलिंगा कोहली को गेंदबाजी करते हुए
- 15:34 : रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे
- 15:34 : 18.5 ओवर में भारत का स्कोर 89/2
- 15:33 : सुपर सेंचुरी का सपना फिर टूटा
- 15:32 : मैथ्यूज की गेंद पर बोल्ड हुए सचिन
- 15:32 : सचिन 48 रन बनाकर आउट
- 15:30 : मैथ्यूज सचिन को गेंदबाजी करते हुए
- 15:29 : सचिन 48 और कोहली 28 रन बनाकर खेल रहे हैं.
- 15:29 : मलिंगा ने 18वें ओवर में 2 रन दिए
- 15:26 : मलिंगा गेंदबाजी करते हुए, कोहली सामने
- 15:25 : श्रीलंका ने दूसरा पावर प्ले 18वें ओवर से लिया
- 15:24 : 17 ओवर में भारत का स्कोर 87/1
- 15:23 : दोनों खिलाड़ी एक-एक रन बनाते हुए
- 15:23 : सचिन 46 और कोहली 25 पर खेलते हुए
- 15:22 : सचिन तैयार, दिलशान गेंदबाजी करते हुए
- 15:17 : 16 ओवर में भारत का स्कोर 81/1
- 15:17 : सचिन का तेज शॉट, एक रन बना
- 15:16 : काफी देर बाद सचिन के बल्ले से चौका निकला
- 15:16 : सचिन ने चौका लगाया
- 15:14 : परेरा 16वां ओवर करते हुए
- 15:13 : 15ओवर में भारत का स्कोर 73/1
- 15:12 : सचिन और कोहली एक-एक रन लेते हुए
- 15:10 : दिलशान 15वां ओवर डालते हुए
- 15:09 : 14 ओवर में भारत का स्कोर 68/1
- 15:07 : विराट ने 2 रन बनाए
- 15:06 : तिसारा परेरा नए गेंदबाज, विराट को गेंदबाजी करते हुए, चौका लगा
- 15:05 : सचिन 34 और विराट 16 रन बनाकर क्रीज पर जमें हुए हैं
- 15:05 : 13 ओवर में भारत का स्कोर 62/1
- 14:44 : प्रसाद का दूसरा अच्छा ओवर, एक रन दिया
- 14:41 : प्रसाद नया ओवर करते हुए
- 14:40 : 7 ओवर में भारत का स्कोर 35/1
- 14:39 : सचिन ने चौका लगाया
- 14:37 : कुलाशेखरा नए ओवर के साथ एक बार फिर से सचिन को गेंदबाजी करेंगे
- 14:35 : प्रसाद का अच्छा ओवर, 2 रन बने
- 14:33 : विराट को लगातार दो बार गेंद लगी.
- 14:32 : गेंदबाजी में बदलाव, धम्मिका प्रसाद नए गेंदबाज
- 14:30 : सचिन 13 और कोहली 4 रन पर खेलते हुए
- 14:30 : 5 ओवर में भारत का स्कोर 28/1
- 14:29 : सचिन का एक और चौका
- 14:26 : सचिन का बेहतरीन ग्राउंड शॉट, चौका
- 14:25 : सचिन सामना करेंगे
- 14:25 : मलिंगा पांचवां ओवर करते हुए
- 14:25 : कुलाशेखरा का अच्छा ओवर, एक रन बना
- 14:23 : कोहली सामना करते हुए, कोई रन नहीं
- 14:23 : सचिन ने एक रन बनाया
- 14:22 : कुलाशेखरा चौथा ओवर करते हुए
- 14:21 : मलिंगा का सफल ओवर समाप्त
- 14:20 : कोहली ने चौका लगाया
- 14:19 : विराट कोहली मैदान पर उतरे
- 14:19 : 14 रन के स्कोर पर गिरा सहवाग का विकेट
- 14:19 : भारत को लगा पहला झटका
- 14:18 : सहवाग 10 रन बनाकर आउट
- 14:18 : मलिंगा की गेंद पर कुलाशेखरा ने कैच लिया
- 14:17 : सहवाग आउट
- 14:16 : मलिंगा दूसरे ओवर के साथ, सहवाग ने चौका लगाया
- 14:15 : भारत का स्कोर 2 ओवर में 10 रन
- 14:15 : सचिन ने दौड़कर 2 रन पूरे किए.
- 14:14 : सचिन कुलाशेखरा का सामना करते हुए
- 14:12 : सहवाग ने चौका लगाया
- 14:12 : नुवान कुलाशेखरा सहवाग को गेंदबाजी करते हुए
- 14:10 : मलिंगा के पहले ओवर में 3 रन बने
- 14:09 : सचिन के बल्ले से पहला रन निकला, 2 रन बनाए
- 14:08 : सचिन तैयार, मलिंगा गेंद फेंकते हुए, कोई रन नहीं बना
- 14:07 : सचिन मलिंगा का सामना करने के लिए तैयार
- 14:06 : पहली गेंद पर सहवाग ने एक रन बनाया
- 14:06 : लसिथ मलिंगा गेंदबाजी के लिए तैयार
- 14:05 : सहवाग स्ट्राइक लेते हुए
- 14:05 : वीरेन्द्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर ओपनिंग के लिए मैदान पर
- 14:04 : भारतीय ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतरी
- 13:21 : भारत को जीत के लिए 234 रन का लक्ष्य मिला.
- 13:21 : श्रीलंका ने 8 विकेट खोकर 233 रन बनाए
- 13:18 : लसिथ मलिंगा नए बल्लेबाज मैदान पर
- 13:17 : श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा
- 13:17 : विनय की गेंद पर रोहित शर्मा ने कैच लपका
- 13:17 : कुलाशेखरा आउट, 7 रन बनाए
- 13:16 : विनय कुमार पारी का आखिरी ओवर डालते हुए
- 13:15 : जहीर ने 10 ओवर में 44 रन देकर दो विकेट झटके
- 13:13 : मैथ्यूज ने चौका जमाया
- 13:11 : मैथ्यूज ने 2 रन बनाए
- 13:11 : जहीर अपना आखिरी ओवर करते हुए
- 13:10 : मैथ्यूज 20 और कुलशेखरा 4 रन बनाकर खेल रहे हैं.
- 13:10 : 48 ओवर में स्कोर 216/7
- 13:06 : विनय कुमार नए ओवर के साथ आते हुए
- 13:05 : 47 ओवर में स्कोर 211/7
- 13:05 : जहीर ने 47वें ओवर में 7 रन खर्च किए
- 13:01 : विनय कुमार ने चौका बचाया
- 13:01 : जहीर खान अगला ओवर करते हुए, मैथ्यूज सामने
- 13:00 : 46 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 204/7
- 13:00 : अश्विन ने 32 रन देकर 3 विकेट झटके.
- 12:59 : अश्विन ने अपना 10 ओवर का कोटा पूरा किया.
- 12:59 : नुवान कुलशेखरा नए बल्लेबाज.
- 12:58 : लाहिरू थिरिमन्ने 7 रन बनाकर रन आउट
- 12:57 : आस्ट्रेलिया का 7वां विकेट गिरा.
- 12:56 : 46वें ओवर में बने 200 रन
- 12:56 : श्रीलंका के 200 रन पूरे हुए
- 12:54 : अश्विन नए ओवर के साथ गेंदबाजी करते हुए
- 12:53 : 45 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 199/6
- 12:53 : मैथ्यूज ने चौका लगाया
- 12:51 : श्रीलंका के छठा विकेट 189 के स्कोर पर गिरा.
- 12:50 : विनय नए ओवर के साथ
- 12:49 : लाहिरू थिरिमन्ने नए बल्लेबाज क्रीज पर
- 12:46 : चांडीमल ने 8 चौकों की मदद से 64 रन बनाए
- 12:46 : धोनी ने किया स्टम्प आउट
- 12:45 : चांडीमल आउट, अश्विन को मिला विकेट
- 12:45 : अश्विन 44वां ओवर लेकर आते हुए
- 12:44 : जडेजा ने 10 ओवर में 41 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया
- 12:42 : जडेजा अपने कोटे का आखिरी ओवर डालते हुए
- 12:40 : कोहली की अच्छी फील्डिंग, चौका रोका
- 12:39 : अश्विन नए ओवर के साथ मैदान पर
- 12:38 : दिनेश चांडीमल 56 और मैथ्यूज 1 रन पर खेल रहे हैं.
- 12:38 : 41 ओवर में स्कोर 177/5
- 12:36 : एंजेलो मैथ्यूज ने एक रन से खाता खोला
- 12:35 : चांडीमल ने गेंद को उठाकर खेला, 2 रन बनाए
- 12:35 : विनय कुमार नए ओवर के साथ, चाडीमल सामने
- 12:34 : 40 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 172/5
- 12:33 : अश्विन का सफल ओवर समाप्त
- 12:33 : एंजेलो मैथ्यूज नए बल्लेबाज क्रीज पर उतरे
- 12:31 : अश्विन को दूसरा विकेट मिला
- 12:31 : परेरा 7 रन बनाकर आउट, तीसरे अम्पायर ने दिया फैसला
- 12:30 : परेरा गेंद से चूके, स्टंपिंग की अपील
- 12:29 : अश्विन नए ओवर के साथ, चांडीमल ने एक रन बनाया
- 12:28 : 39 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 169/4
- 12:27 : 66 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 50 रन बनाए
- 12:27 : चांडीमल ने अर्द्धशतक पूरा किया
- 12:26 : चांडीमल ने विनय की गेंद पर चौका लगाया
- 12:25 : परेरा ने 2 रन बनाए
- 12:24 : कुमार ने गेंद को पटका, वाइड
- 12:22 : गेंदबाजी में बदलाव, विनय कुमार गेंदबाजी करते हुए
- 12:21 : अश्विन के छठे ओवर में 4 रन बने
- 12:19 : अश्विन नए ओवर के साथ, चांडीमल सामने, एक रन बनाया
- 12:18 : 37 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 154 रन बने
- 12:17 : चांडीमल 42 के स्कोर पर जहीर का सामना करते हुए
- 12:16 : परेरा ने एक रन बनाया
- 12:15 : जहीर अपना 8वां ओवर करते हुए
- 12:14 : अश्विन ने 5 ओवर में 15 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया.
- 12:13 : तिसारा परेरा नए बल्लेबाज मैदान पर
- 12:12 : चांडीमल और जयवर्धने के बीच 11.2 ओवर में 52 रन की साझेदारी हुई
- 12:11 : 36वें ओवर में श्रीलंका का स्कोर 152/4
- 12:09 : 23 रन बनाकर आउट हुए जयवर्धने
- 12:09 : अश्विन की गेंद पर रोहित शर्मा ने कैच पकड़ा
- 12:08 : महेला जयवर्धने आउट
- 12:07 : श्रीलंका के 35.1 ओवर में 150 रन पूरे
- 12:06 : जयवर्धने ने चौका लगाया
- 12:05 : जडेजा 35वां ओवर करते हुए
- 12:05 : 34 ओवर में स्कोर 144/3
- 12:03 : अश्विन 34वां ओवर फेंकते हुए
- 12:02 : श्रीलंकाई बल्लेबाज रनगति को बढ़ाते हुए
- 12:01 : चांडीमल ने चौका लगाया
- 12:00 : जडेजा अपना 8वां ओवर करते हुए, चांदीमल सामने
- 11:59 : दिनेश चांडीमल 30 और महेला जयवर्धने 14 रन बनाकर खेल रहे हैं.
- 11:59 : 32 ओवर में स्कोर 131/3
- 11:58 : उन्होंने 10 ओवर में 54 रन खर्च किए, कोई विकेट नहीं मिला.
- 11:58 : प्रवीण ने अपना 10 ओवर का कोटा पूरा किया.
- 11:56 : चांडीमल ने चौका लगाया
- 11:54 : प्रवीण नए ओवर के साथ एक बार फिर चांडीमल सामने, 2 रन बनाए
- 11:54 : 31 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 121/3
- 11:52 : जडेजा 31वां ओवर करते हुए, जयवर्धने सामने
- 11:51 : 30 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 116/3
- 11:49 : प्रवीण 30वां ओवर करते हुए
- 11:48 : जडेजा का अच्छा ओवर खत्म, एक रन दिया.
- 11:46 : जडेजा 29वां ओवर फेंकते हुए
- 11:45 : 28 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 112 रन
- 11:44 : महेला जयवर्धने ने चौका लगाया
- 11:43 : दिनेश चांदीमाल 18 और महेला जयवर्धने 4 रन बनाकर मैदान पर
- 11:42 : प्रवीण नया ओवर करते हुए
- 11:42 : 27 ओवर में स्कोर 106/3
- 11:40 : जडेजा की गेंद पर आउट की अपील, अम्पायर ने नकारा
- 11:39 : प्रवीण ने ओवर में एक रन दिया
- 11:37 : प्रवीण 26वां ओवर लेकर तैयार, जयवर्धने सामने
- 11:35 : महेला जयवर्धने नए बल्लेबाज मैदान पर
- 11:34 : 25वें ओवर में श्रीलंका का स्कोर 100/3
- 11:33 : जडेजा की गेंद पर कोहली ने कैच पकड़ा
- 11:33 : दिलशान 48 रन बनाकर आउट
- 11:32 : श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा.
- 11:32 : जडेजा 25वां ओवर करते हुए
- 11:31 : 24वें ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर श्रीलंका के 100 रन बने
- 11:30 : श्रीलंका के 100 पूरे हुए
- 11:29 : चांदीमल ने चौका लगाया
- 11:29 : दिलशान अर्द्धशतक से सिर्फ 3 रन दूर, 47 रन बनाकर खेल रहे हैं.
- 11:28 : प्रवीण कुमार के सामने दिलशान बल्लेबाजी करते हुए
- 11:27 : जडेजा के ओवर में 7 रन बने
- 11:27 : दिलशान ने चौका लगाया
- 11:26 : चांदीमल ने एक रन लेकर सिरा बदला. दिलशान सामने
- 11:26 : चांदीमल सामना करते हुए
- 11:25 : जडेजा 23वां ओवर लेकर आते हुए
- 11:25 : 22 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 87 रन
- 11:23 : चांदीमल ने दौड़कर दो रन पूरे किए
- 11:23 : प्रवीण 22वां ओवर डालते हुए
- 11:22 : जडेजा का अच्छा ओवर, 1 रन दिया
- 11:18 : 20 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 83/2
- 11:16 : अश्विन नया ओवर करते हुए, दिलशान सामने
- 11:14 : एक छोर पर दिलशान 40 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
- 11:12 : जहीर नए ओवर के साथ एक बार फिर, चांदीमल सामने
- 11:11 : अश्विन प्रभावी गेंदबाजी करते हुए
- 11:10 : अश्विन गेंदबाजी करते हुए
- 11:10 : दिनेश चांदीमल नए बल्लेबाज मैदान पर
- 11:06 : धोनी ने जबरदस्त कैच लपका.
- 11:05 : संगाकारा 26 रन बनाकर आउट
- 11:05 : जहीर को दूसरा विकेट मिला.
- 11:05 : अश्विन ने पहला ओवर मैडन किया
- 11:04 : जहीर खान नया ओवर करते हुए
- 10:57 : 15 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 72/1
- 10:54 : संगाकारा ने 2 रन बनाए
- 10:53 : प्रवीण 15वां ओवर करते हुए
- 10:52 : जडेजा का पहला ओवर किफायती रहा, 3 रन दिए
- 10:51 : दिलशान जडेजा का सामना करेंगे
- 10:50 : गेंदबाजी में बदलाव, रविन्द्र जडेजा ओवर करते हुए
- 10:49 : दिलशान 34 और संगाकारा 21 रन बनाकर खेल रहे हैं.
- 10:49 : 13 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 65/1
- 10:48 : श्रीलंकाई जोड़ी में 50 रन की साझेदारी हुई
- 10:45 : प्रवीण नया ओवर करते हुए
- 10:44 : 12 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 57/1
- 10:44 : संगाकारा ने विनय पर चौका लगाया
- 10:43 : विनय की अच्छी गेंद
- 10:41 : दिलशान और संगाकारा रन बनाने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं.
- 10:40 : विनय कुमार एक बार फिर दिलशान को गेंद डालते हुए
- 10:37 : 11वें ओवर में श्रीलंका के 50 रन पूरे
- 10:37 : दिलशान प्रवीण का सामना करते हुए
- 10:35 : संगाकारा ने दौड़कर तीन रन पूरे किए
- 10:35 : गेंदबाजी में बदलाव, प्रवीण संगाकारा को गेंद फेकते हुए
- 10:34 : 10 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 46/1
- 10:33 : रैना की अच्छी फील्डिंग, रन रोका
- 10:32 : दिलशान ने चौका लगाया
- 10:27 : जहीर नया ओवर डालते हुए
- 10:26 : 8 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 38/1
- 10:24 : दिलशान ने लॉगआन पर फिर चौका लगाया
- 10:23 : दिलशान ने एक रन चुराया
- 10:22 : विनय 8वां ओवर करते हुए
- 10:21 : श्रीलंकाई बल्लेबाज तेजी से रन चुराते हुए
- 10:19 : दिलशान ने लॉगआन बाउंड्री पर चौका लगाया
- 10:17 : जहीर नए ओवर के साथ, दिलशान सामने, एक रन बना
- 10:16 : विनय के इस ओवर में 5 रन बने
- 10:13 : दिलशान के पैड से टकराकर गेंद बाउंड्री से बाहर
- 10:13 : विनय के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर चौका लगा
- 10:12 : 5 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 20/1
- 10:11 : दिलशान ने दौड़कर तीन रन पूरे किये
- 10:10 : संगाकारा ने चौका लगाया
- 10:07 : विनय कुमार ने मैडन ओवर फैंका
- 10:06 : विनय कुमार अच्छी गेंदबाजी करते हुए
- 10:04 : गेंदबाजी में बदलाव, विनय कुमार दिलशान को गेंदबाजी करते हुए
- 10:03 : जहीर का मैडन विकेट ओवर रहा.
- 10:03 : कुमार संगाकारा मैदान पर नए बल्लेबाज के रूप में उतरे
- 10:01 : श्रीलंका का पहला विकेट उपुल थरंगा के रूप में गिरा. उन्होंने 4 रन बनाए
- 10:00 : जहीर की गेंद पर सचिन तेंदुलकर ने कैच लपका.
- 10:00 : थरंगा आउट, जहीर को मिला विकेट
- 9:59 : जहीर की अच्छी गेंद, कोई रन नहीं बना
- 9:59 : जहीर एक बार फिर गेंदबाजी करते हुए, थरंगा सामने
- 9:58 : 2 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 12 रन
- 9:57 : दिलशान ने दूसरा चौका लगाया
- 9:56 : दिलशान ने चौका लगाया
- 9:55 : थरंगा ने एक रन बनाया, अब दिलशान सामना करेंगे
- 9:55 : प्रवीण कुमार दूसरा ओवर फेंकते हुए
- 9:54 : पहले ओवर में थरंगा ने 3 रन बनाए
- 9:53 : दर्शक भारी संख्या में मैच देखने मैदान पर आए हैं.
- 9:52 : क्रिकेट के लिए एकदम आदर्श मौसम बना हुआ है.
- 9:52 : पर्थ में मैदान पर धूप खिली हुई है.
- 9:51 : जहीर खान भारत की ओर से पहला ओवर डालते हुए
- 9:51 : तिलकलत्ने दिलशान और उपुल थरंगा श्रीलंका की ओर से पारी की शुरुआत के लिए मैदान पर उतरे
- 9:50 : भारत : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, रविन्द्र जडेजा, आर अश्विन, आर विनयकुमार, प्रवीण कुमार और जहीर खान.
- 9:50 : श्रीलंका : तिलकरत्ने दिलशान, उपुल थरंगा, कुमार संगकारा, दिनेश चांदीमल, महेला जयवर्धने (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, तिसारा परेरा, नुवान कुलशेखरा, लसिथ मलिंगा, धम्मिका प्रसाद और लाहिरू ताहिरिमन्ने.
- 9:49 : श्रीलंका ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला
|
टिप्पणियां (0 भेज दिया):
 बेंगलूर ने दिल्ली को रौंदा  किंग्स इलेवन ने चेन्नई को रौंदा  शाहरूख को गुस्सा क्यों आया  कोलकाता ने मुम्बई को हराया  मुंबई ने चैलेंजर्स को दी मात  मुम्बई ने नाइटराइडर्स को रौंदा  बैंगलोर ने मुम्बई को हराया  नाइटराइडर्स की वॉरियर्स पर जीत  मुंबई ने वारियर्स को हराया  सचिन अपने चाहने वालों के बीच  चार्जर्स ने वारियर्स को हराया  नाइटराइडर्स ने सुपरकिंग को रौंदा  कोलकाता ने बेंगलूर को हराया  पंजाब ने चेन्नई को हराया  दिल्ली ने मुंबई को हराया  युवराज सिंह उतरे मैदान पर  चार्जर्स ने वॉरियर्स को हराया  बार-बार दिन ये आए..  वॉरियर्स बनाम डेयरडेविल्स  बैंगलौर ने राजस्थान को हराया  पुणे वॉरियर्स ने दिल्ली को हराया  चेन्नई ने पुणे वॉरियर्स को हराया  डेयरडेविल्स ने चार्जर्स को हराया  कोलकाता ने पंजाब को रौंदा  राजस्थान की रॉयल जीत  दिल्ली ने मुंबई को किया ढेर  किंग्स इलेवन से हारे नाइटराइडर्स  पुणे वॉरियर्स ने चेन्नई को हराया  कोलकाता ने राजस्थान को हराया  पंजाब ने पुणे वॉरियर्स को हराया  चेन्नई ने रायल चैलेंजर्स को रौंदा  मुंबई ने राजस्थान को हराया
|