Samay Live
04 Feb 2012 02:01:38 PM IST
Last Updated : 04 Feb 2012 02:01:38 PM IST

ट्वेंटी-20 की जीत से मनोबल बढ़ा है : रैना

सुरेश रैना (फाइल फोटो)
रैना ने कहा कि जीत से मनोबल बढ़ा है.

 

भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्वेंटी-20 मैच में जीत से भारत का मनोबल बढ़ा है.

अब टीम इंडिया रविवार से शुरू होने जा रही तीन देशों की एक दिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के लिए उत्साहित है.


तीन देशों की श्रृंखला में भारत और आस्ट्रेलिया के अलावा श्रीलंका की टीम हिस्सा लेगी.

रैना ने कहा, ‘टीम का मनोबल बढा है. प्रत्येक युवा इस समय त्रिकोणीय श्रृंखला की ओर देख रहा है. हमारे पास सचिन तेंदुलकर और जहीर खान जैसे सीनियर खिलाड़ी हैं जिनसे हमें फायदा मिलेगा.’

टीम इंडिया में शानदार क्षेत्ररक्षण करने वालों की अगुवाई करने वाले रैना ने कहा कि आस्ट्रेलिया को पराजित करने में टीम ने बहुत अच्छा क्षेत्ररक्षण किया जिससे हमारा आत्मविास बढ़ा है.

उन्होंने कहा कि कल के मैच में हमने बहुत अच्छा क्षेत्ररक्षण किया. रविंद्र जडेजा, विराट कोहली, रोहित शर्मा और स्वयं उन्होंने मैदान पर बहुत तेजी दिखाई. गौतम गंभीर ने एक शानदार कैच लिया.

उन्होंने कहा कि अगर आप नेट पर अच्छा करते हो तो आप मैच में भी अच्छा ही करोगे. हमने कल चार खिलाड़ियों को रन आउट किया जबकि कप्तान धोनी ने एक शानदार स्टम्प किया.

रैना ने कहा, ‘क्षेत्ररक्षक कोच ट्रेवर पेन्नी पिछले कुछ माह से हमको सर्किल ट्रेनिंग दे रहे हैं. हमारा प्रदर्शन काफी सुधरा है. हम दायें और बायें दोनों तरफ से कैच ले पा रहे हैं. हमें प्रत्येक दिन 45 मिनट का अभ्यास कराया जा रहा है.’

रैना ने कहा, ‘मैने यहां आने से पहले प्रवीण आमरे के साथ मुंबई में जम कर अभ्यास किया था. मैंने गेंद पकड़ने के लिए अपनी कलाई की स्थिति पर काम किया. मैंने आस्ट्रेलिया में छह या सात सत्रों में जमकर अभ्यास किया.’

रैना ने कहा, ‘मैं देश के लिए 136 अंरराष्ट्रीय मैच खेल चुका हूं और अब तक का सफर अच्छा रहा है. कई बार 20 या 25 रन बहुत कम नजर आते हैं लेकिन टीम के लिए ये रन काफी अहम होते हैं. अगर मुझे बल्लेबाजी क्रम पर ऊपर भेजा जाए तो भी मैं ज्यादा अच्छा कर सकता हूं. मैं तीसरे और चौथे स्थान पर बेहतर कर सकता हूं.

रैना ने कहा एक दिवसीय श्रंखला शुरू होने से पहले कल की यह जीत काफी जरूरी थी.

उन्होंने कहा कि कल के मैच देखो तो प्रवीण वापसी करते हुए गेंदबाजी करने आया और उसने फिर भी शानदार गेंदबाजी की. इसके अलावा आर विनय कुमार ने भी अपनी गेंदबाजी में विविधता दिखाई.

उन्होंने कहा कि अगर आप नयी गेंद से जल्दी विकेट ले लेते हैं तो आपको फायदा मिलता है. गौतम गंभीर ने जिम्मेदारी से अपनी पारी खेली.

 

Tools: Print Print Email Email

टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer