Samay Live
04 Feb 2012 01:20:34 PM IST
Last Updated : 04 Feb 2012 01:32:06 PM IST

दुबई टेस्ट: इंग्लैंड की पहली पारी 141 रनों पर सिमटी

 इंग्लैंड की पहली पारी 141 रनों पर सिमटी
इंग्लैंड की पहली पारी 141 रनों पर सिमटी

 

पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पहली पारी 141 रनों पर सिमट गई.

दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में पाकिस्तान ने पहली पारी में 99 रन बनाए थे. इस प्रकार इंग्लैंड को पहली पारी में 42 रनों की बढ़त मिल गई है. इंग्लैंड की ओर से कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने सबसे अधिक 56 रन बनाए.

इससे पहले, दूसरे दिन के खेल की शुरुआत शुक्रवार को नाबाद लौटे बल्लेबाज स्ट्रॉस (41) और जेम्स एंडरसन (3) ने की. इंग्लैंड ने पहले दिन के खेल की समाप्ति तक छह विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाए थे.

एंडरसन अपने शुक्रवार के निजी स्कोर में एक रन जोड़कर चार रन पर आउट हुए. उन्हें अब्दुर रहमान ने बोल्ड किया. स्टुअर्ट ब्रॉड भी कुछ खास नहीं कर सके और वह चार रन के निजी योग पर सईद अजमल की गेंद पर पगबाधा आउट हुए.

इसके बाद स्ट्रॉस को रहमान की गेंद पर विकेट कीपर अदनान अकमल ने स्टम्प आउट किया. ग्रीम स्वान के रूप में इंग्लैंड का अंतिम विकेट गिरा. स्वान को 16 रन के निजी योग पर अजमल ने रहमान के हाथों कैच कराया जबकि मोंटी पनेसर खाता खोले बगैर नाबाद लौटे.

पाकिस्तान की ओर से रहमान ने पहली पारी में कुल पांच विकेट झटके जबकि अजमल ने तीन और उमर गुल ने दो विकेट चटकाए.

 

Tools: Print Print Email Email

टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer