ओलंपिक (तीरंदाजी) : दीपिका क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

Last Updated 30 Jul 2021 09:45:45 AM IST

भारत की अग्रणी महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी यहां जारी टोक्यो ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।


भारत की अग्रणी महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी

दीपिका ने युमेनोशीमा फाइनल फील्ड में आयोजित 1/8 एलिमिनेशन राउंड के मुकाबले में आरओसी की केनिया पेरोवा को 6-5 से हराया।

भारत की अग्रणी महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने पहला सेट 28-25 से जीत कर 2-0 की लेड ले ली लेकिन पेरोवा ने दूसरा सेट 27-26 से अपने नाम कर स्कोर 2-2 कर दिया।

इसके बाद दीपिका ने दूसरा सेट 28-27 से जीत 4-2 की लीड ले ली लेकिन पेरोवा ने अगले सेट में उन्हें बराबरी पर रोकते हुए स्कोर 5-3 कर दिया।

फिर पेरोवा ने पांचवां सेट 28-25 से जीत स्कोर 5-5 कर दिया। इसके बाद शूट ऑफ प्वाइंट का आयोजन हुआ, जिसमें दीपिका ने 7 के मुकाबले 10 का स्कोर हासिल कर मैच 6-5 से अपने नाम कर लिया।

क्वार्टर फाइनल में दीपिका का सामना दक्षिण कोरिया सैन एन से होगा यह मुकाबला शुक्रवार को ही खेला जाएगा।
 

आईएएनएस
टोक्यो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment