टोक्यो ओलम्पिक 2021 : ओलम्पिक गांव में 10 नए कोरोना मामले दर्ज

Last Updated 21 Jul 2021 06:15:21 PM IST

टोक्यो ओलम्पिक की आयोजन समिति ने बुधवार को बताया कि खेल गांव में एक एथलीट सहित 10 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।


ओलम्पिक गांव में 10 नए कोरोना मामले दर्ज

आयोजन समिति  के ताजा अपडेट के अनुसार एक जुलाई से संक्रमित लोगों की संख्या 81 पहुंच गयी है।

इनमें दर्ज मामलों में खेल गांव में रह रहे एथलीट और विदेशी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और कर्मी शामिल हैं।

आयोजकों ने बताया कि इसके अतिरिक्त टोक्यो के बाहर स्थित ट्रेनिंग कैम्पों में चार एथलीटों और सहयोगी कर्मियों को कोरोना से संक्रमित पाया गया है।

वार्ता/स्पूतनिक
टोक्यो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment