फोर्ब्स 2020: रोजर फेडरर बने दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ी, टॉप-100 में कोहली इकलौते भारतीय

Last Updated 30 May 2020 02:37:08 PM IST

फोर्ब्स ने 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में दिग्गज टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर का नाम टॉप पर है।


भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली फोर्ब्स द्वारा जारी की गई दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष-100 में शामिल इकलौते भारतीय और इकलौते क्रिकेटर हैं। कप्तान कोहली 100 खिलाड़ियों की इस सूची में 66वें स्थान पर काबिज हैं। वह पिछले साल 100वें और 2018 में 83वें स्थान पर थे।

कोहली ने बीते साल में कुल 2.6 करोड़ डालर कमाई की जिसमें से 2.4 करोड़ डालर करार से कमाए हैं और बाकी के दो करोड़ डालर वेतन से कमाएं हैं। पिछले साल उनकी कमाई 2.5 करोड़ डॉलर थी जबकि 2018 में उन्होंने 2.4 करोड़ डॉलर की कमाई की थी।

कोहली ने इस साल इस सूची में 30 स्थान की छलांग लगाई है और अब वह 66वें स्थान पर आ गए हैं। 2019 में भी वह इस सूची में शीर्ष-100 में शामिल इकलौते भारतीय थे।

इस सूची में स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर पहले स्थान पर हैं। उन्होंने बीते साल में लगभग 10.63 करोड़ डालर की कमाई की है। इस स्टार टेनिस खिलाड़ी ने पुतर्गाल के स्टार फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ा है।

फेडरर से पीछे रोनाल्डो हैं जिन्होंने 10.5 करोड़ जाल की कमाई की है। फुटबाल मैदान पर रोनाल्डो को प्रतिद्वंद्वी अर्जेटीना के लियोनेल मेसी तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने पिछले 12 महीनों में 10.4 करोड़ डालर की कमाई की है। ब्राजील के नेमार चौथे स्थान पर हैं और अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रॉन जेम्स (88.2 मिलियन डॉलर) शीर्ष पांच में शामिल है।

स्विट्जरलैंड का यह दिग्गज 1990 के बाद इस सूची में शीर्ष पर पहुंचने वाला टेनिस का पहला खिलाड़ी है।

आईएएनएस/भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment