कोरोना वायरस: पहली बार महामारी से हारा ओलिंपिक, अभी तक सिर्फ युद्ध के कारण हुए हैं रद्द

Last Updated 25 Mar 2020 11:21:12 AM IST

यह पहला मौका है जब किसी बीमारी की वजह से खेलों का महाकुंभ कहलाए जाने वाला ओलंपिक खेल रद्द हुए हैं।


ओलंपिक खेलों ने राजनीतिक बहिष्कार (मॉस्को 1980) और आतंकवाद (म्युनिख 1972) का सामना किया है लेकिन खेल सिर्फ युद्ध के कारण रद्द हुए हैं। टोक्यो ओलंपिक 2020 स्थगित किए जाने के बाद अतीत के गलियारों में जाकर उन खेलों पर दृष्टिपात करते हैं जिन पर जंग की गाज गिरी थी।

बर्लिन 1916:  स्टॉकहोम में चार जुलाई १९१२ को छठे ओलंपिक खेलों की मेजबानी बर्लिन को सौंपी गई। जर्मन ओलंपिक समिति ने युद्धस्तर पर तैयारी की। जून में बर्लिन स्टेडि़यम में टेस्ट स्पर्धाएं भी आयोजित हुई। दूसरे दिन ऑस्ट्रिया के आर्कड्यूक फ्रेंक फर्डि़नेंड़ और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। इसके बाद के घटनाक्रम प्रथम विश्व युद्ध का कारण बने। बर्लिन ओलंपिक खेल नहीं हो सके ।

तोक्यो 1940: जूड़ो के अविष्कारक जापान के महान खिलाड़़ी जिगोरो कानो की अगुआई में टोक्यो को 1940 में ओलंपिक की मेजबानी मिली। इतालवी निर्देशक बेनितो मुसोलिनी ने ऐन मौके पर दौड़़ से नाम वापस ले लिया। इस बीच जापान और चीन में जंग छिड़़ गई और राजनयिक दबाव बन गया कि जापान खेलों की मेजबानी छोड़़े। आखिरकार जापान ने दबाव के आगे घुटने टेके लेकिन 1964 में टोक्यो ओलंपिक की मेजबानी करने वाला पहला एशियाई देश बना ।

लंदन 1944: लंदन ने रोम‚ ड़ेट्राइट‚ लुसाने और एथेंस को पछाड़़कर मेजबानी हासिल की लेकिन तीन महीने बाद ही ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया। ये खेल हुए ही नहीं और इटली में शीतकालीन खेल भी रद्द हो गए। लंदन ने 1948 में खेलों की मेजबानी की जिसमें जापान और जर्मनी ने भाग नहीं लिया।

एएफपी
टोक्यो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment