विश्व महिला शतरंज: भारत को झटका, हरिका का सफर पूर्व चैंपियन ने रोका

Last Updated 12 Nov 2018 01:27:47 PM IST

ग्रैंडमास्टर डी हरिका की पूर्व चैंपियन रूस की एलेक्सांद्रा कोस्तेनिक के खिलाफ यहां टाईब्रेक बाजियों के दूसरे सेट में हार के साथ विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।


हरिका विश्व महिला शतरंज चैंपियनशिप से बाहर (फाइल फोटो)

हरिका ने तीसरे दौर के टाईब्रेकर तक भारत की उम्मीदों को जीवंत रखा। वह रविवार को रैपिड टाईब्रेक से पहली बाजी हार गई जिसमें दोनों खिलाड़ियों के पास 25 मिनट का समय था।         
दूसरी बाजी में हरिका ने सफेद मोहरों से जीत दर्ज करते हुए मुकाबला बराबर कर दिया।         

हरिका हालांकि 10 मिनट के टाईब्रेक की पहली बाजी भी काले मोहरों से खेलते हुए हार गई। इसके बाद वह सफेद मोहरों से खेलते हुए करो या मरो की स्थिति में थी लेकिन बाजी को ड्रा ही करा सकी और बाहर हो गईं।         

इस 450000 डालर इनामी चैंपियनशिप के अंतिम तीन दौर में अब कोई भारतीय प्रतिनिधित्व नहीं होगा।

भाषा
खांती मानसिस्क (रूस)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment