मुंबई ने दिल्ली का 8-3 से धुआं निकाला

Last Updated 09 Feb 2016 08:30:32 PM IST

मनप्रीत के दो जबर्दस्त मैदानी गोलों की बदौलत दबंग मुंबई ने 10 मिनट के अंतराल में चार गोल दागकर दिल्ली वेवराइडर्स का कोल इंडिया हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के मुकाबले में मंगलवार को 8-3 से धुआं निकाल दिया.


मुंबई ने दिल्ली का 8-3 से धुआं निकाला

दिल्ली ने तीसरे क्वार्टर तक 30 की बढ़त बना रखी थी और ऐसा लग रहा था कि दिल्ली अपने घरेलू मैदान में हार का क्रम तोड़कर जीत की पटरी पर लौट आयेगी लेकिन मुंबई ने 49वें मिनट से लेकर 58वें मिनट तक तूफानी खेल दिखाते हुये चार मैदानी गोल दागे और मुकाबला 83 से जीत लिया. दिल्ली के खिलाड़ी समझ नहीं पाये कि इन दस मिनटों में मुंबई की आंधी के सामने उसकी रक्षा पंक्ति तहस-नहस कैसे हो गयी.

दिल्ली की अपने घरेलू मैदान में यह लगातार तीसरी और ओवरऑल लगातार चौथी हार है जबकि मुंबई ने लगातार तीसरी जीत हासिल की है.

टूर्नामेंट में एक मैदानी गोल पर दो गोल मिलने के नियम ने खेल का नक्शा पूरी तरह बदल डाला है. मुंबई की टीम 48 मिनट तक 0-3 से पिछड़ी हुयी थी लेकिन उसने आखिरी 12 मिनटों में जीत हासिल कर ली. मुंबई ने आखिरी क्वार्टर में जिस तरह मैच का नक्शा बदला उसकी शिवाजी स्टेडियम में मौजूद लगभग चार हजार दर्शकों को कोई उम्मीद नहीं थी.

मुंबई के इन चार मैदानी गोलों में दिल्ली ने दो बार रेफरल का सहारा भी लिया लेकिन दोनों बार उसकी अपील खारिज हुयी और मुंबई को गोल दिये गये. मनप्रीत ने 57वें में और 58वें मिनट में लगातार दो मैदानी गोल दागकर मुंबई की जीत सुनिश्चित कर दी.

मुंबई के लिये पहला गोल 49वें मिनट में दानिश मुज्तबा ने और दूसरा गोल 52वें मिनट में नीलकांत शर्मा ने किया. इन दो गोलों से मुंबई ने 4-3 की बढ़त बनायी और रही सही कसर मनप्रीत ने दो मिनट में दो गोल दागकर पूरी कर दी. दिल्ली की रक्षा पंक्ति और खासकर उसके विदेशी गोलकीपर डेवोन मैनचेस्टर का डिफेंस इस दौरान पूरी तरह बिखर गया.
 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment