महिला हॉकी टीम को मिला 'चक दे इंडिया' का मौका

Last Updated 29 Aug 2015 12:23:09 PM IST

महिला हॉकी टीम ने अगले साल ब्राजील में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए क्वालिफाई कर लिया है. यह टीम दूसरी बार ओलंपिक खेलों में हॉकी खेलने जाएगी.


महिला हॉकी टीम (फाइल)

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए खुशखबरी है. महिला हॉकी टीम ने अगले साल ब्राजील में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए क्वालिफाई कर लिया है. भारतीय महिला टीम दूसरी बार ओलंपिक खेलों में हॉकी खेलने जाएगी.

इससे पहले 1980 मॉस्को ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार शामिल हुई थी और चौथे स्थान पर रही थी.

._SHOW_MID_AD__

भारत को रियो ओलंपिक में पहुंचने के लिए यूरो हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले का इंतजार था. भारत को जरूरी था कि फाइनल में केवल नीदरलैंड्स और इंग्लैण्ड ही पहुंचे. पहले सेमीफाइनल में नीदलैंड्स जीत गया जबकि दूसरे में इंग्लैण्ड ने स्पेन को मात दी.

इंग्लैण्ड के जीतते ही भारतीय हॉकी के प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरेन्द्र बत्रा ने भारतीय टीम को अपने फेसबुक पेज पर बधाई दी.

जुलाई में हुए हॉकी वर्ल्ड लीग के सेमीफाइनल में भारतीय टीम पांचवें स्थान पर रही थी



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment