सौरव घोषाल को दिया जाएगा कलकत्ता खेल पत्रकार क्लब पुरस्कार
Last Updated 21 Apr 2015 10:17:39 PM IST
एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल समेत कई खिलाड़ियों को कलकत्ता खेल पत्रकार संघ के वार्षिक पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया जाएगा.
भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल (फाइल फोटो) |
घोषाल, ओलंपिक में हॉकी स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के खिलाड़ी गुरबख्श सिंह समेत अन्य को रोटरी सदन में गुरूवार को कलकत्ता खेल पत्रकार संघ के वार्षिक पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया जाएगा.
देश के नंबर एक खिलाड़ी और इंचियोन में हुए 2014 एशियाई खेलों के टीम वर्ग में स्वर्ण पदक और एकल वर्ग में रजत पदक जीतने वाले घोषाल को देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया जाएगा.
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान गुरबख्श सिंह और बॉस्केटबॉल खेल में 16 वर्षों तक भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली और 2002 में ध्यानचंद पुरस्कार जीतने वाली अपर्णा घोष को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया जाएगा.
Tweet |