हॉकी इंडिया लीग की रांची फ्रेंचाइजी के नये मालिक बने धोनी

Last Updated 25 Oct 2014 05:20:58 PM IST

मोटरस्पोर्ट्स और फुटबाल के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब हॉकी टीम के भी मालिक बन गए हैं. उन्होंने हॉकी इंडिया लीग की रांची फ्रेंचाइजी खरीद ली.


रांची रेज की जर्सी पेश करते हुए महेन्द्र सिंह धोनी और सहारा एडवेंचर स्पोर्ट के श्री अभिजीत सरकार.

धोनी ने सहारा इंडिया परिवार के साथ मिलकर टीम खरीदी है. सहारा इंडिया परिवार पहले ही हॉकी इंडिया लीग की टीम उत्तर प्रदेश विजार्डस के मालिक हैं.

रांची की नई फ्रेंचाइजी को \'रांची रेज\' के नाम से जाना जाएगा और यह अगले साल जनवरी-फरवरी में होने वाले लीग के तीसरे सत्र में हिस्सा लेगी. इस मौके पर धोनी स्वयं मौजूद थे और उन्होंने शहर के बड़े होटल में टीम लोगो और जर्सी लांच की.

\"\"रांची की पिछली फेंचाइजी रांची राइनोज ने पहले सत्र में खिताब जीता था लेकिन इसे फ्रेंचाइजी के मालिकों पटेल पीएस ग्रुप और यूनिएक्सेल ग्रुप तथा लीग के आयोजकों हॉकी इंडिया के बीच विश्वास की कमी के कारण भंग करना पड़ा.
\"\"
नये इंतजाम के तहत धोनी नयी रांची फ्रेंचाइजी के \'प्रिंसिपल ओनर\' होंगे जबकि सहारा के टीम को \'लाजिस्टिकल सपोर्ट\' मुहैया कराने की उम्मीद है.

धोनी इससे पहले दो अन्य खेलों में निवेश कर चुके हैं. वह मोटरस्पोर्ट्स टीम माही रेसिंग और इंडियन सुपर लीग टीम चेन्नईयिन एफसी के सहमालिक हैं.

हॉकी के साथ जुड़ाव के बारे में पूछे जाने पर धोनी ने कहा कि एक खिलाड़ी होने के नाते यह स्वाभाविक है कि वह राष्ट्रीय खेल को बढ़ावा दें.

धोनी ने रांची रेज टीम को पेश करने के दौरान संवाददाताओं से कहा, \'\'यह मेरे लिए विशेष दिन है, इसका कारण यह है कि आज मैं हॉकी से जुड़ा और रांची टीम का मालिक बना.\'\'

उन्होंने कहा, \'\'हॉकी के साथ जुड़ना काफी सुखद है. मेरी पहली और सर्वोच्च जिम्मेदारी क्रिकेट खेलना है लेकिन खिलाड़ी होने के नाते स्वाभाविक तौर पर मेरा झुकाव खेल को बढ़ावा देने पर है.\'\'



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment