तीरदांजों को हरियाणा के बराबर पुरस्कार राशि दिलाएंगे: मल्होत्रा

Last Updated 02 Oct 2014 05:23:13 PM IST

भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने इंचियोन में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय तीरंदाजों को आश्वासन दिया है कि इस टीम में दिल्ली के तीरंदाजों को हरियाणा के बराबर पुरस्कार राशि दिलाने का प्रयास किया जाएगा.


भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा

प्रोफेसर मल्होत्रा ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्य सचिव दोनों से बात की है कि दिल्ली के तीरंदाजों को उतनी ही पुरस्कार राशि दी जाए जितनी हरियाणा अपने पदक विजेताओं को देता है. इस अवसर पर भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष और दिल्ली तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा भी मौजूद थे.

मल्होत्रा ने कहा यदि हरियाणा स्वर्ण विजेता को एक करोड़ रुपये देता है तो हमारी भी कोशिश रहेगी कि दिल्ली के स्वर्ण विजेता तीरंदाज को इतनी ही पुरस्कार राशि दिलायी जाए. अन्य राज्य अपने पदक विजेता तीरंदाजों को अपनी नीति के हिसाब से पुरस्कृत करेंगे.

उल्लेखनीय है कि इंचियोन में 17वें एशियाई खेलों में भारत ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल चार पदक जीते. रजत चौहान, संदीप कुमार और अभिषेक वर्मा की तिकडी ने कम्पाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीता.

अभिषेक वर्मा ने साथ ही पुरुषों की कम्पाउंड व्यक्गित स्पर्धा में रजत जीता. तृषा देब, पूर्वशा शिंदे और ज्योति सुरेखा वेन्नम की महिला कंपाउंड टीम ने कांस्य और तृषा ने व्यक्तिगत कांस्य जीता.

इन तीरंदाजों में अभिषेक वर्मा दिल्ली के तीरंदाज है जिन्होंने एशियाई खेलों में स्वर्ण और रजत पदक जीता है. मल्होत्रा ने कहा भारतीय तीरंदाजों का प्रदर्शन देश को दशहरे से पहले का तोहफा है.

अभी तक एशियाई खेलों के इतिहास में तीरंदाजी में स्वर्ण पदक नहीं

आया था लेकिन इस बार हमने स्वर्ण पदक हासिल कर लिया जो एक बडी उपलब्धि है. हम तीरंदाजों के साथ साथ उनके कोचों को भी सम्मानित करेंगे.

 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment