हॉकी इंडिया ने किया ध्यानचंद के योगदान को याद

Last Updated 28 Aug 2014 06:06:04 PM IST

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 109वीं जयंती की पूर्व संध्या पर हॉकी इंडिया ने गुरुवार को उनका और उनके परिवार का आभार व्यक्त करते हुए इस खेल में उनके योगदान को याद किया.


हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद (फाइल फोटो)

ध्यानचंद के जन्मदिन को पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है.

हॉकी इंडिया की अध्यक्ष मरियम्मा कोशी ने इस अवसर पर कहा, \'\'स्वर्गीय ध्यानचंद ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने अपने खेल से हमें गौरवान्वित किया. ऐसे महान खिलाड़ी बिरले ही पैदा होते हैं और हॉकी इंडिया खुद को सम्मानित महसूस करता है कि यह महान हस्ती हॉकी से जुड़ा था.\'\'

उन्होंने कहा, \'\'किसी खिलाड़ी के लिये इससे बड़ा सम्मान क्या हो सकता है कि उनके जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन होता है और इस दिन खिलाड़ियों को ध्यानचंद जीवनपर्यन्त पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलता है. हॉकी इंडिया और हॉकी से जुड़ा प्रत्येक व्यक्ति इस साल इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों को जीतने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को बधाई देता है.\'\'

ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था और उन्हें अब भी दुनिया का सर्वकालिक महान हॉकी खिलाड़ी माना जाता है. उनके रहते हुए भारत ने 1928, 1932 और 1936 में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते थे.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment