भारतीय महिला हॉकी टीम की शानदार शुरूआत

Last Updated 25 Jul 2014 11:02:10 AM IST

जसप्रीत कौर के दो गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने ग्रुप ए में ग्लास्गो में कनाडा को 4-2 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरूआत की.


हॉकी

भारत ने शुरू से ही मैच में दबदबा बनाये रखा और आखिरी तक उसने कनाडा को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया. भारत की तरफ से रानी रामपाल (22वें मिनट), पूनम रानी (30वें), जसप्रीत (38 और 54वें मिनट) ने गोल दागे जबकि कनाडा के लिये बेनी स्टेयर्स और कार्ली जोहान्सन ने गोल किये.

कनाडा को शुरू में पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा पाया. भारत ने भी इसके तुरंत बाद लगातार दो पेनल्टी कार्नर हासिल किये लेकिन वह इन पर गोल करने में नाकाम रहा.

भारतीय खिलाड़ियों विशेषकर रानी रामपाल और अपना 100वां मैच खेल रही वंदना कटारिया ने अपने अनुभव का अच्छा इस्तेमाल किया. शुरू में लय हासिल करने के बाद खेल के 22वें मिनट में वंदना ने शानदार मूव बनाया जिस पर रामपाल ने गोल करके भारत का खाता खोला.

स्टेयर्स ने हालांकि इसके चार मिनट बाद मैदानी गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. भारत को जल्द ही तीसरा पेनल्टी कार्नर मिला जिस पर पूनम रानी ने डिफलेक्शन से गोल करके टीम को फिर से बढ़त दिला दी.

भारत को पहले दिन मिले 7 पदक

राष्ट्रमंडल खेलों में गुरुवार रात दो बजे तक पदक तालिका इस प्रकार रही.
 
 देश      स्वर्ण रजत कांस्य
 इंग्लैंड      6  6  4 
 आस्ट्रेलिया   4  3  7
 स्काटलैंड    4  3  3
 भारत      2  3  2
 कनाडा     1   1  0
 न्यूजीलैंड    1  0  2
 साइप्रस     0  1  0
 मलेशिया    0   1  0
 दक्षिण अफ्रीका 0  0  2
 घाना      0  0  1
 नाईजीरिया   0   0  1
 उत्तरी आयरलैंड  0  0  1
 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment