Samay Live
23 Feb 2012 03:20:51 AM IST
Last Updated : 23 Feb 2012 03:20:51 AM IST

एफआईएच विश्व हॉकी लीग का फाइनल भारत में

एफआईएच विश्व हॉकी लीग, 2014
एफआईएच विश्व हॉकी लीग का फाइनल मैच भारत में कराया जाएगा.

 

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की बहुचर्चित विश्व सीरीज लीग का फाइनल मैच फरवरी 2014 में भारत में ही खेला जाएगा.

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की बहुचर्चित विश्व सीरीज लीग को आखिर अमली जामा पहना दिया गया और अब यह इस साल अगस्त- सितम्बर में शुरू होगी और फाइनल फरवरी 2014 में भारत में खेला जाएगा.

एफआईएच अध्यक्ष लिएंड्रो नेग्रे ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘विश्व सीरीज लीग इस साल अगस्त- सितम्बर में शुरू होगी और पुरुष वर्ग के फाइनल फरवरी 2014 में भारत में जबकि महिला वर्ग के फाइनल 2013 में अर्जेंटीना में आयोजित होंगे.’

यह लीग हर दो साल में खेली जाएगी और भविष्य में ओलंपिक तथा विश्व कप के लिए टीमों का निर्धारण इससे ही होगा. नेग्रे ने बताया कि अभी तक एफआईएच को पुरुष वर्ग में 80 और महिला वर्ग में 58 प्रविष्टियां मिल चुकी हैं.

उन्होंने ढांचे के बारे में बताया, ‘टूर्नामेंट चार दौर का होगा और पहला दौर स्थानीय होगा जिसमें टीमों का अपने ही उपमहाद्वीप में खेलना होगा. दूसरा दौर क्षेत्रीय होगा जिसमें एक से अधिक उपमहाद्वीप की टीमें रहेंगी.

दूसरे दौर में चार टूर्नामेंट होंगे और हर टूर्नामेंट में छह टीमें होंगी.’ तीसरा दौर सेमीफाइनल का होगा जो दुनिया भर में खेले जाएंगे. इसमें दो टूर्नामेंट होंगे और आठ टीमों को चार- चार के समूह में बांटा जाएगा. फाइनल दौर आठ टीमों का होगा जो भारत में 2014 में खेला जाएगा.

 

Tools: Print Print Email Email

टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer