Samay Live
17 Feb 2012 02:09:20 AM IST
Last Updated : 17 Feb 2012 02:09:20 AM IST

भारत थामस कप बैडमिंटन से बाहर

भारत थामस कप बैडमिंटन से बाहर
मकाऊ में भारत थामस कप बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हो गया है.

 

मकाऊ में मलेशिया से वीरवार को क्वार्टर फाइनल में 0-3 से हार का सामना करने के बाद भारत थामस कप बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हो गया.

भारत के अजय जयराम पहले मैच में 47 मिनटों में चोंग वेई ली से 12-21 21-17 8-21 से हार गए.

युगल में रुपेश कुमार और सनावे थामस की जोड़ी ने दूसरी टाई में कीन कीट कू और बून हियांग तान की जोड़ी से 14-21 21-23 से हारने से पहले उन्हें कड़ी टक्कर दी.

भारत की लाज बचाने की जिम्मेदारी पारुपल्ली कश्यप पर थी लेकिन उन्होंने भी निराश किया.

कश्यप तीसरी टाई में थोड़े संघर्ष के बाद मोहम्मद हाफिज से 17-21 21-18 11-21 से हार गए.

 

Tools: Print Print Email Email

टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer