नासा के इनसाइट लैंडर ने दर्ज की मंगल पर हवा की आवाज

Last Updated 08 Dec 2018 01:36:17 PM IST

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के इनसाइट लैंडर ने मंगल ग्रह में हवा की हल्की गड़गड़ाहट को दर्ज किया किया है जिसके बाद धरती पर रहने वाले लोग पहली बार मंगल ग्रह में हवा की आवाज को सुन सकेंगे।


इनसाइट लैंडर (फाइल फोटो)

नासा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नासा के इनसाइट लैंडर ने मंगल ग्रह पर 10 से 15 मील प्रति घंटे (पांच से सात मीटर प्रति सेकंड) के हिसाब से चल रही हवा को दर्ज किया।

नासा ने यह लैंडर 26 नवंबर को मंगल गृह पर भेजा था।     

इंपीरियल कॉलेज लंदन के प्रमुख खोजकर्ता ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘सिस्मोमीटर से मिला यह शुरूआती 15 मिनट का पहला डाटा है।’’      

उन्होंने आगे कहा, 'यह किसी झंडे के लहरने के दौरान निकलने वाली आवाज की तरह है। यह आवाज वास्तव में पारलौकिक है।'

इनसाइट लैंडर को मंगल ग्रह की अंदरूनी जानकारी का अध्ययन करने के लिये तैयार किया गया है, जिसमें भूकंप का पता लगाने के लिये और ग्रह की ऊपरी सतह से निकलने वाली गर्मी का अध्य्यन शामिल है।

नासा के वाइंकिग 1 और 2 लैंडर्स 1976 में वहां पहुंचे थे और उन्होंने भी मंगल ग्रह पर हवा की मौजूदगी के संकेत दिये थे।    

 

 

एएफपी
टम्पा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment