मंगल पर जैविक पदार्थ का पता चला

Last Updated 18 Dec 2014 02:41:01 PM IST

‘नासा’ के मंगल यान ‘क्यूरियोसिटी’ ने लाल ग्रह के सतह पर पहली बार जैविक अणुओं का निश्चित पता लगाया है.


मंगल पर क्यूरियोसिटी

‘क्यूरियोसिटी’ पर ‘सैंपल एनालिसिस ऐट मार्स’ (सैम) उपकरण समूह के लिए जिम्मेदार टीम ने यान के उतरने की जगह ‘गेल क्रेटर’ में ‘शीपबेड मडस्टोन के एक छिद्र वाले सैंपल में जैविक अणु देखे. 

जैविक अणुओं में मुख्य रूप से कार्बन, हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन के परमाणुओं से बने अणुओं के विभिन्न प्रकार होते हैं. 
 
बहरहाल, ऐसी रासायनिक प्रतिक्रियाओं से भी जैविक अणुओं का निर्माण हो सकता है जिसमें जीवित चीजों की संलिप्तता नहीं होती. 
 
यह स्पष्ट करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं कि टीम द्वारा एकत्र किया गया पदार्थ प्राचीन मंगलीय जीवन से प्राप्त हुआ या यह एक गैर-जैविक प्रक्रिया थी. 
 
गैर-जैविक स्रेतों के उदाहरण में प्राचीन मंगलीय सतहों पर पानी में रासायनिक प्रतिक्रियाएं शामिल हैं. 
 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment