सोयूज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना

Last Updated 24 Nov 2014 09:06:32 AM IST

रूस का एक अंतरिक्ष यान सोयूज तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की ओर रवाना हो गया है .


सोयूज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना (फाइल फोटो)

इसमें सवार अंतरिक्ष यात्री रूस, अमेरिका और इटली से संबद्ध हैं.

कजाख्स्तिान के बैकानूर में रूस के अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ सोयूज यान स्थानीय समयानुसार आज पौ फटने से पहले सुबह 3 बजे छोड़ा गया.

इसमें रूस के एंतोन शाक्पलेरोव, नासा के टेरी वर्टस और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की ओर से इटली की सामंथा क्रि स्टोफोरेट्टी सवार हैं.

यह अंतरिक्ष यान छोड़े जाने के छह घंटे बाद अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचेगा जहां पहले से ही तीन अंतरिक्ष यात्री कार्यरत हैं.

इनमें शामिल रूस की इलाना सेरोवा और क्रि स्टोफोरेट्टी का स्टेशन पर होना ऐतिहासिक होगा.स्टेशन के 16 साल के इतिहास में ऐसा दूसरी बार होगा जब एक साथ दो महिलाएं एक लंबे मिशन के लिए यहां होंगी.
 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment