2017 में लॉन्च किया जाएगा चंद्रयान द्वितीय

Last Updated 25 Aug 2014 11:48:23 AM IST

चंद्रयान प्रथम और चंद्रयान द्वितीय परियोजना निदेशक एम आनंदपुरी ने बताया देश का दूसरा चंद्र अभियान, चंद्रयान द्वितीय को 2017 में शुरू किया जाएगा.


Chandrayaan II (file photo)

तमिलनाडु के सलेम में उन्होने सलेम हाईस्कूल के हीरक जयंती के अवसर पर छात्रों के सवालों को जवाब देते हुए बताया कि चंद्रयान प्रथम वर्ष 22 अक्टूबर, 2008 को सफलता पूर्व शुरू किया गया था.

गौरतलब है कि इससे पूर्व वभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के राधाकृष्णन ने कहा था, \'हम नहीं कह सकते कि चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण में कितना वक्त लग सकता है, क्योंकि लैंडर की उपलब्धता को लेकर संशय बना हुआ है. रूस से यह कब मिलेगा, कुछ पता नहीं.\'

भारत-रूस का साझा अभियान चंद्रयान-2 दरअसल चंद्रयान-1 का ही विस्तार है. इसके तहत चंद्रयान-1 द्वारा रिमोट सेंसिंग के जरिये भेजी गई सूचनाओं का लैंडर रोवर के माध्यम से चंद्रमा की सतह पर उतर कर भौतिक परीक्षण किया जाना है.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment