अंतरिक्ष स्टेशन की सतह पर समुद्री प्लवक के मिले निशान

Last Updated 21 Aug 2014 08:47:00 PM IST

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की खिड़िकयों और इसकी बाहरी सतह पर समुद्री प्लवक, जिन्हें प्लेंक्टन भी कहा जाता है, के निशान मिले हैं.


अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन

यह तथ्य अंतरिक्ष स्टेशन की बाहरी सतह से नमूने इकट्ठा करने के लिए वैज्ञानिकों द्वारा किए गए ‘टेस्ट’ नामक एक प्रयोग का अद्वितीय परिणाम है. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के रूसी खंड के प्रमुख व्लादिमीर सलोवियोव ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह बात पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि अंतरिक्ष स्टेशन की सतह पर ये समुद्री प्लवक कैसे पहुंच गए हैं. 

 
व्लादिमीर सलोवियोव ने यह भी कहा कि आकाश की दिशा में बढ़ते हवा के बहाव की वजह से ये समुद्री प्लवक अंतरिक्ष स्टेशन की सतह से चिपक सकते थे. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस अद्वितीय तथ्य का अधिक गहराई से अध्ययन करने की आवश्यकता है. 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment