Uttarakhand में पहली बार दो महिला पुजारियों की हुई नियुक्ति

Last Updated 30 Oct 2023 03:26:30 PM IST

उत्तराखंड में पहली बार योगेश्वर श्रीकृष्ण मंदिर की कमेटी ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए दो महिला पुजारियों की नियुक्ति की है।


Uttarakhand में पहली बार दो महिला पुजारियों की हुई नियुक्ति

पिथौरागढ़ जिले के चंडाक स्थित सिकड़ानी गांव के योगेश्वर श्रीकृष्ण मंदिर में पहली बार दो महिला पुजारियों की नियुक्ति हुई है। मुख्य और सहायक महिला पुजारियों का पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष आचार्य डॉ. पीतांबर अवस्थी ने विधि-विधान से मंजुला अवस्थी को मुख्य पुजारी व सुमन बिष्ट को सहायक पुजारी का दायित्व सौंपा।

मंदिर कमेटी का मानना है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए अधिक व्रत-उपवास रखती हैं। फिर भी उन्हें पुजारी की जिम्मेदारी नहीं दी जाती। हमारी सनातन परंपराओं को महिलाएं जीवंत बनाए हुए हैं।

डॉ. अवस्थी ने कहा कि रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ते हुए महिला सशक्तिकरण के प्रयास आगे भी करते रहेंगे। मंदिर में सभी धर्मावलंबियों के प्रवेश की अनुमति है।

जानकारों ने बताया कि पहली बार किसी मंदिर के पुजारी के रूप में महिलाओं को नियुक्त करके मंदिर कमेटी ने नारी सशक्तीकरण की मिसाल कायम की है।

आईएएनएस
पिथौरागढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment