उत्तराखण्ड में सुंदर भारत अभियान के तहत छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान
Last Updated 08 Aug 2016 12:34:59 PM IST
उत्तराखण्ड के देहरादुन में सुंदर भारत अभियान के तहत राबाइंका की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने जाखेश्वर मंदिर और पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया.
(फाइल फोटो) |
प्रधानाचार्य ममता शाह और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमन ध्यानी व हर्षिता मिश्रा ने कहा कि स्वयंसेवियों द्वारा समय-समय पर सफाई अभियान संचालित कर आम लोगों को जागरूक किया जाता है.
संकल्प अभियान के तहत कुंड कालोनी में आस्था ग्रुप की महिलाओं ने 50 बांज, देवदार व तेजपात के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया.
इस मौके पर संकल्प अभियान के संयोजक मनोज तिवारी, ग्रुप की अध्यक्ष गायत्री कोठियाल, रजनी तिवारी, विंदू खत्री, कलावती नौटियाल, रंजना देवी, माहेश्वरी देवी, ऊषा देवी, चंद्रकला देवी, गोविंद प्रसाद तिवारी आदि थे.
Tweet |