उत्तराखंड के 39 कांग्रेसियों को नई ’जिम्मेदारी‘

Last Updated 17 Dec 2014 01:55:17 PM IST

उत्तराखंड सरकार ने हर जिले में सभा सचिव विधायकों की अध्यक्षता में जिला ऊर्जा संवर्धन एवं विकास सलाहकार समितियों का गठन कर दिया है.


39 कांग्रेसियों को नई ’जिम्मेदारी‘ (फाइल फोटो)

नौ-नौ सदस्यीय इन समितियों में तीन-तीन यानी कुल मिलाकर 39 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उपाध्यक्ष व सदस्यों के रूप में नियुक्त किया गया है. ऊर्जा सचिव डॉ. उमाकांत पंवार ने कार्यालय ज्ञापन जारी कर मंडल व जिला स्तर की समितियों के गठन की घोषणा की है.

मंडल ऊर्जा संवर्धन एवं विकास सलाहकार समिति के अध्यक्ष मंडलायुक्त होंगे, जबकि संबंधित परियोजना वाले जिले के जिलाधिकारी सदस्य सचिव होंगे. इसके अलावा मुख्य वन संरक्षक व संबंधित परियोजनाओं के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक तथा ऊर्जा सेल द्वारा नामित सदस्य मंडल स्तरीय समिति के सदस्य होंगे.

ये समितियां अपने-अपने जिलों में बिजली परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने और उनमें आने वाली अड़चनों को दूर करने का काम करेंगी. जिलास्तरीय समितियों में चमोली व रुद्रप्रयाग की समिति के अध्यक्ष सभा सचिव गणोश गोदियाल, उत्तरकाशी के अध्यक्ष उमेश शर्मा काऊ, बागेश्वर में डॉ. जीतराम, नैनीताल में मदन सिंह बिष्ट, ऊधमसिंह नगर में फुरकान अहमद, टिहरी गढ़वाल में विजयपाल सिंह सजवाण, पिथौरागढ़ मेंमनोज तिवारी, अल्मोड़ा में हेमेश खर्कवाल, हरिद्वार के राजकुमार, देहरादून के विक्रम सिंह नेगी, पौड़ी में शैलारानी रावत होंगी.

चंपावत की समिति की अध्यक्ष सरिता आर्य होंगी. जिलों के मुख्य विकास अधिकारी जिला स्तरीय समितियों के समन्वयक होंगे.

इसके अलावा उरेडा, पिटकुल और यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता, प्रभागीय वन अधिकारी, जिलास्तर पर तैनात ऊर्जा सेल के प्रभारी अधिकारी व जिला पंचायत द्वारा नामित व्यक्ति समिति के सदस्य होंगे.

जिलास्तरीय समिति अगर परियोजनाओं की समस्या का निराकरण नहीं कर पाएगी तो उसकी सिफारिशों को जिलाधिकारी द्वारा मंडल स्तरीय समिति को भेज दिया जाएगा. समिति की बैठकों में अन्य जरूरी लोगों को विशेष आमंतण्रके रूप में आमंत्रित किया जा सकता है.

चमोली- भुवन नौटियाल उपाध्यक्ष, रैजा चौधरी व भगत सिंह बिष्ट सदस्य रुदप्रयाग-प्रदीप बगवाड़ी उपाध्यक्ष, जसपाल लाल औ र शांति भट्ट सदस्य ऊधमसिं ह नगर-डॉ . अजय सिंह उपाध्यक्ष, सत्यजीत गुलाटी व सु रेंद्र सिंह (सितारगंज) सदस्य टिहरी-गढ़वाल-कौलदास उपाध्यक्ष, पूरण चं द रमोला व सूरज राणा सदस्य पिथौरागढ़-कुं दन सिंह बथ्याल उपाध्यक्ष, दामोदर भट् ट (थल) व द्रौपदी कफलिया (डीडीहाट) सदस्य अल्मोड़ा-कै लाश पां डे उपाध्यक्ष, देव राम और भगवती रेखाड़ी सदस्य उत्तरकाशी-प्यारे लाल हिमानी उपाध्यक्ष, आनंद सिंह पं वार व रजनी कोतवाल सदस्य बागेश्वर देवेंद्र परिहार उपाध्यक्ष, महे श कांडपाल व नवीन टम्टा सदस्य नैनीताल- कृपाल सिंह महरा उपाध्यक्ष, किशनराम व शे र सिंह लटवाल सदस्य हरिद्वार-राजे श रस्तोगी उपाध्यक्ष, जेपी शर्मा व शैलें द्र पाठक सदस्य देहरादून - मनोज नौटियाल उपाध्यक्ष, मोहन खत्री व विकास चौ हान सदस्य पौड़ी गढ़वाल-जसवीर राणा उपाध्यक्ष, मधु बिष्ट व शिवचरण रावत सदस्य चंपावत- बहादु र सिंह फत्रयाल उपाध्यक्ष, सु नीता विश्वकर्मा और सुरेंद्र सिं ह देयोपा सदस्य.

38 और कांग्रेसियों का सशक्तीकरण

सरकार ने सभी जिलों में जिला महिला सशक्तीकरण एवं बाल कल्याण समितियां गठित कर 38 कांग्रेसियों का सशक्तीकरण कर दिया है.

सभी जिलों में इन समितियों का अध्यक्ष उन्हीं सभा सचिव विधायकों को सौंपा गया है, जिन्हें जिला ऊर्जा संवर्धन एवं विकास सलाहकार समितियों की अध्यक्षता का दायित्व दिया गया है. ये समितियां महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास की योजनाओं की मॉनीटरिंग करेंगी. चमोली- गोदावरी रावत उपाध्यक्ष, गायत्री देवी व हेमा देवी सदस्य रुदप्रयाग- रूपा पुष्पाण उपाध्यक्ष, शशि सेमवाल व दीपा आर्य सदस्य ऊधमसिंह नगर-उमा वात्सल्य उपाध्यक्ष, उमा विश्नोई व कृष्णा देवी सदस्य टिहरी गढ़वाल-बीना सजवाण उपाध्यक्ष, सरोज कुकरेती व सरोज कोली सदस्य पिथौरागढ़-रेवती जोशी उपाध्यक्ष, लीला धामी व इंदिरा गोस्वामी सदस्य अल्मोड़ा-कल्पना सिंह उपाध्यक्ष, भगवती रेखाड़ी व आशा टम्टा सदस्य उत्तरकाशी-देवेश्वरी चौहान उपाध्यक्ष, अंबिका चौहान व गीता रांगड़ सदस्य बागेश्वर-रेखा खेतवाल उपाध्यक्ष, नागेश्वरी देवी व तुलसी आर्य सदस्य नैनीताल-शशि वर्मा उपाध्यक्ष, राजेश्वरी लिंगवाल व अनुराधा जोशी सदस्य हरिद्वार -माला चौहान उपाध्यक्ष, रीना गुप्ता व जिया रानी सदस्य देहरादून-मीना रावत उपाध्यक्ष, शाहीन बानो व देवेश्वरी पीटर सदस्य पौड़ी-गढ़वाल-माया गुसाई उपाध्यक्ष, परमा बिष्ट व पवित्री देवी सदस्य चंपावत-उपाध्यक्ष कोई नहीं, निर्मला मोनी व भवानी टम्टा सदस्य.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment