|
||||||
मुख्यमंत्री ने पेयजल योजनाओं के लिये दिये 57 करोड़ |
||||||
|
|
|
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने राज्य के अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में पेयजल योजनाओं के लिये 57 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है.
बहुगुणा ने संवददाताओं से कहा कि अल्मोड़ा जिले में कोसी बैराज पर पेयजल योजना के लिये 35 करोड़ रूपये और पिथौरागढ़ के लिये 22 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं.
उन्होंने कहा कि मसूरी,पौड़ी और अन्य पर्यटन स्थलों पर पेयजल को उपलब्ध कराये जाने के लिये एक विशेष योजना बनायी जायेगी और इस पर आने वाला खर्च सरकार वहन करेगी.
उन्होंने कहा कि राज्य में एक जल नियामक बनाया जायेगा, जो इससे संबंधित विभिन्न विषयों को तय करेगा.
फ़ोटो गैलरी |
|







































