Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 22 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
09 Feb 2012 11:06:23 PM IST
Last Updated : 09 Feb 2012 11:06:23 PM IST

ओनिडा फैक्टरी में आग लगने से नौ लोगों की मौत

आग (फाइल फोटो)
ओनिडा फैक्टरी में आग,नौ लोगों की मौत

हरिद्वार जिले में मंगलोर क्षेत्र के मंडावली में ओनिडा की फैक्टरी में भीषण आग लगने से सहायक महाप्रबंधक सहित नौ लोगों की मौत हो गयी.

मंगलोर के पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार पांडेय ने गुरूवार बताया कि आग बुधवार की शाम लगी और यह फैक्टरी परिसर के एक हिस्से में अब भी लगी हुयी है. आठ दमकल गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं.

उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान जारी है और फैक्टरी से अब तक नौ शव बरामद हुए हैं.

पांडेय ने कहा कि फैक्टरी में और भी मजदूर फंसे हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि आग के कारणों का सही सही पता अब तक नहीं चला है, हो सकता है कि यह ऊपरी तल पर वेल्डिंग की वजह से लगी हो.

आग पर काबू के लिए मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से भी दमकल गाड़ियां मंगायी गयी हैं. उन्होंने कहा कि फैक्टरी के अधिकतर हिस्से में आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन कुछ हिस्से में भारी धुएं से दिक्कतें आ रही हैं.

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों में सहायक महाप्रबंधक सुनील झाम शामिल हैं. फैक्टरी प्रशासन ने 11 लापता लोगों की सूची दी है. उन्होंने कहा कि संभवत: दो और लोग फैक्टरी के अंदर थे.

शवों के बुरी तरह जल जाने के कारण उनकी पहचान संभव नहीं हो पा रही है. पांडेय ने कहा कि शवों की पहचान के लिए डीएनए परीक्षण कराया जाएगा.

इस बीच शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

राज्यपाल मार्गरेट अल्वा और मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूरी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है.


 



 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer