UP विधानसभा चुनाव के पहले दो चरणों में 90 सीटें जीतेगें: शाह

Last Updated 31 Jan 2017 09:32:51 PM IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के पहले दो चरणों में कम से कम 90 सीटें जीतेगी


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो)

11 और 15 फरवरी को होने वाले पहले दो चरणों के मतदान में भाजपा की संभावनाएं पूछे जाने पर शाह ने पत्रकारों से कहा, हम 90 सीटें जीतेंगे.
  
उत्तर प्रदेश की कुल 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान कराए जाएंगे . इनमें पहले दो चरणों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और इसके आसपास की कुछ अन्य जगहों पर 140 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे.
  
साल 2002 से ही उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर रही भाजपा शाह की अगुवाई में फिर से राज्य की सत्ता पर काबिज होने की पुरजोर कोशिश कर रही है.


  
राज्य में भाजपा का मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बसपा से है. 
  
भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा घोषित नहीं किया है.

आईएएनएस


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment