पुलिसवाले की ग्रेजुएट बेटी शाइस्ता परवीन आज यूपी में मोस्ट वांटेड, जाने डॉन अतीक की पत्नी ने कैसे संभाली गैंग की कमान
गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद, जिसकी 15 अप्रैल की रात मीडिया की मौजूदगी में पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार है। और अब यूपी पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में है।
![]() |
अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद जिन दो लोगों की तलाश सबसे तेज हैं, वो हैं अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और गुड्डु मुस्लिम।
अतीक की पत्नी शाइस्ता इस समय कहां है? पुलिस उसे जल्द पकड़ने का दावा जरूर कर रही है, लेकिन अब तक उसके आस-पास भी नहीं पहुंच पाई है। शाइस्ता परवीन के बारे में जानकारी देने वाले पर यूपी पुलिस ने 50,000 रूपए रखा है।
उसके बेटे की मौत के बाद शाइस्ता का उसके जनाजे में शामिल होने की सूचना प्राप्त हुई थी, लेकिन वह वहां नहीं आई।
जिस दिन अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या हुई थी, उसके बाद भी कयास लगाए जा रहे थे कि अब शायद शाइस्ता जरूर सरेंडर कर देगी। लेकिन वह अतीक के अंतीम संस्कार में भी नहीं आई। और वह अब भी फरार है।
आइए जानते है कौन है शाइस्ता परवीन....
सबसे पहले तो बता दें कि शाइस्ता परवीन एक पुलिसवाले की बेटी है। शाइस्ता के पिता पुलिस में बतौर सिपाही काम करते थे। उनकी 4 बहने और 2 भाई हैं। शाइस्ता सभी भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। डॉन अतीक की पत्नी बनने से पहले उनका किसी भी अवैध गतिविधियों से कोई संबंध नहीं था।
अगस्त 1996 में शाइस्ता की शादी अतीक अहमद से हुई और उसके बाद शाइस्ता ने जुर्म की दुनिया में कदम रखा। जब अतीक जेल मे था तो उसकी जगह बीवी शाइस्ता परवीन अपने पति के जुर्म की दुनिया को संभालने लगी।
अतीक के जेल जाने के बाद लोगों से रंगदारी मांगना, और उन्हें रौब से धमकाना, सब क्छ बेखौफ खुद ही करती थी।
चूंकि शाइस्ता पुलिस खानदान से संबंध रखती थी, और उनके पिता पुलिस विभाग में सिपाही थै तो बचपन में पिता के साथ वो कई सरकारी पुलिस क्वार्टर में रही। इस कारण शाइस्ता अच्छी तरह से जानती थी कि कैसे चोर सिपाही का खेल खेला जाता है।
कितनी पढ़ी लिखी है शाइस्ता परवीन
शाइस्ता परवीन पढ़ाई में काफी अच्छी थीं। उसकी पढ़ाई लिखाई प्रयागराज में हुई। 12वीं तक की पढ़ाई किदवई गर्ल्स इंटरकॉलेज से करने के बाद उसने प्रयागराज से ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के बाद वो घर का कामकाज ही देखती थी।
शाइस्ता परवीन की शादी 24 साल की उम्र में अतीक अहमद से अगस्त 1996 में हुई। इस वक्त अतीक जुर्म के अलावा राजनीति की दुनिया में भी बड़ा नाम हो गया था। शाइस्ता औऱ अतीक दोनों के परिवारवाले पहले से ही जान पहचान रखते थे। शाइस्ता तेज-तर्रार और ज्यादा पढ़ी-लिखी भी थी, इसलिए अतीक ने ये रिश्ता मंजूर कर लिया था।
अतीक और शाइस्ता के कुल 5 बच्चे हैं। इनमें से अब असद की मौत हो चुकी है। उसके बेटों के नाम अली, उमर अहमद, असद, अहजान और अबान हैं।
फिलहाल, शाइस्ता गायब है। बेटे का एनकाउंटर हुआ तो लगा कि शाइस्ता अंतिम संस्कार में आएगी। लेकिन नहीं आई। पति और देवर की मौत हुई तब लगा कि वह अब तो सामने आएगी, लेकिन तब भी वह सामने नहीं आई। पुलिस ने शाइस्ता का पता बताने वालों को 50 हजार इनाम देने का ऐलान किया है।
| Tweet![]() |