विकास के तीन और साथी गिरफ्तार
कानपुर के बिकरू गांव में पिछले हफ्ते पुलिस पर घात लगाकर किए गए हमले का मास्टरमाइंड विकास दुबे अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है मगर इस मामले में तीन और लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
विकास के तीन और साथी गिरफ्तार |
पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि बिकरू कांड मामले में विकास की एक करीबी रिश्तेदार क्षमा, विकास के पड़ोसी सुरेश वर्मा और नौकरानी रेखा को गिरफ्तार किया गया है। रेखा गत रविवार को गिरफ्तार किए गए विकास के गुर्गे दयाशंकर अग्निहोत्री की पत्नी है।
उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हालांकि पुलिस पर घात लगाकर हमला करने वाले 17 अभियुक्त अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस बीच, भाजपा विधायकों भगवती सागर और अभिजीत सांगा ने आपराधिक मामलों में राहत दिलाने के विकास दुबे के दावों को गलत बताया है। दोनों ने मामले की जांच की मांग की है।
| Tweet |