चंदौली में सपा और भाजपा समर्थकों के बीच संघर्ष

Last Updated 19 May 2019 06:06:12 PM IST

उत्तर प्रदेश में चंदौली संसदीय क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुयी जिसमें कई कार्यकर्ता चोटिल हुये।


चंदौली में सपा और भाजपा समर्थकों के बीच संघर्ष

राज्य निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के चंदौली संसदीय क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के समर्थकों के बीच मारपीट के सिलसिले में जिलाधिकारी से मामले की रिपोर्ट तलब की है।

संसदीय क्षेत्र के पिराहूपुर सिकटिया के एक पोलिंग बूथ पर यह बवाल उस समय शुरू हुआ जब भाजपा-सपा कार्यकर्ता मतदान केन्द्र पर झंडा टांगने को लेकर एक दूसरे से भिड़ गये। दोनो दलों के समर्थकों के बीच कहासुनी थोड़ी ही देर में मारपीट में तब्दील हो गयी। दोनो तरफ से जमकर पथराव हुआ जिससे कई कार्यकर्ता घायल हो गये। बवाल बढ़ता देख सुरक्षा बलों ने हल्का बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया।



चंदौली से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय के सामने गठबंधन से समाजवादी पार्टी के संजय चौहान मैदान में हैं। कांग्रेस ने यहां अपने सहयोगी दल को टिकट दिया है। बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी शिवकन्या कुशवाहा को यहां टक्कर मिल रही है।

वार्ता
चंदौली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment