नोएडा: डीएनडी पर नाराज किसानों का धरना समाप्त

Last Updated 02 Feb 2019 03:06:37 PM IST

डीएनडी फ्लाई-वे पर पिछली रात से चल रहा किसानों का धरना शनिवार दोपहर को समाप्त हो गया। जिलाधिकारी बीएन सिंह के लिखित आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त किया।


DND पर किसानों का धरना समाप्त

किसान नेता मनवीर तेवतिया ने बताया कि जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने उन्हें लिखित आश्वासन दिया है कि वह एक सप्ताह के अंदर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किसानों की मुलाकात करवाएंगे। जिसमें उनकी विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि डीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ 3 दिन के अंदर बैठक करके किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।      

तेवतिया ने बताया कि जिलाधिकारी के लिखित आासन के बाद किसान नेता डीएनडी पर चल रहे धरने को समाप्त करके वापस लौट गए। जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।      

मालूम हो कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश के कई जनपदों के किसान कल शाम से ही नोएडा व दिल्ली को जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईवे पर धरने पर बैठे थे। मौके पर दिल्ली व उत्तर प्रदेश का भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

भाषा
नोएडा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment