योगी ने चढ़ाई गोरक्षनाथ मंदिर में खिचड़ी

Last Updated 15 Jan 2019 03:33:40 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीर योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नाथ सम्प्रदाय के प्रसिद्ध शिवावतारी गोरक्षनाथ मंदिर में खिचड़ी का भोग लगाया।


योगी ने चढ़ाई गोरक्षनाथ मंदिर में खिचड़ी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीर योगी आदित्यनाथ ने तड़के चार बजे गोरक्षनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाई जिसके बाद मंदिर में परम्परागत रूप से खिचड़ी चढाने का सिलसिला शुरू हो गया। चटक धूप के बीच यहां आस्था का सैलाब हिलोरें मारता दिखायी पड़ा। बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शिवावतारी गोरक्षनाथ के दर्शन किये और भोग लगाकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।

सदियों से गोरक्षनाथ मंदिर में मकर संक्रान्ति के दिन खिचडी यानी कच्चा चावल,दाल और तिल चढ़ाने की परम्परा रही है। मान्यता के अनुसार योगी गोरखनाथ हिमाचल प्रदेश के कांगडा के ज्वाला मंदिर से भ्रमण के बाद गोरखपुर आये थे और यहीं से उन्होंने अपने योग स्थल पर मकर संक्रान्ति के दिन खिचडी चढ़ाने की शुरूआत की थी।


    
पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मंदिर में आज उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार तथा पडोसी देश नेपाल से भी भारी संख्या में श्रद्धालु खिचडी चढ़ाने आते हैं। अपरान्ह एक बजे तक छह लाख से अधिक भक्त शिवावतारी को खिचडी चढ़ा चुके थे।

वार्ता
गोरखपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment