यूपी के तीनों मंत्रियों के पीए गिरफ्तार

Last Updated 06 Jan 2019 06:26:56 AM IST

प्रदेश के तीन मंत्रियों ओम प्रकाश राजभर, संदीप सिंह और अर्चना पाण्डेय के निजी सचिवों को शनिवार शाम भ्रष्टाचार और घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।


यूपी के तीनों मंत्रियों के पीए गिरफ्तार

प्रदेश सरकार में दिव्यांगजन विभाग के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के निजी सचिव ओम प्रकाश कश्यप, शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के निजी सचिव संतोष अवस्थी और राज्य मंत्री अर्चना पाण्डेय के निजी सचिव राम नरेश त्रिपाठी बीते दिनों एक स्टिंग आपरेशन में भ्रष्टाचार और घूसखोरी की बात करते एक वीडियो में सामने आये थे।
इसी के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद एसआईटी गठित कर दी गयी थी। एसआईटी टीम ने जांच में कई गंभीर बिन्दुओं का उल्लेख करते हुए गड़बड़ी की संलिप्तता बतायी थी। इस स्टिंग के बाद कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपने निजी सचिव को हटा दिया था। इसके बाद अन्य मंत्रियों ने भी अपने निजी सचिवों से किनारा किया था।

इस मामले में मुख्यमंत्री श्री योगी ने बीते दिनों दो राज्य मंत्रियों संदीप सिंह और अर्चना पाण्डेय को लोकभवन में तलब किया था। मुख्यमंत्री ने दोनों मंत्रियों ने उनके निजी सचिवों के व्यवहार व क्रिया कलाप आदि की अन्य जानकारियां ली थी।
इसी क्रम में एसआईटी ने अपनी जांच में कई गंभीर बिन्दुओं के संज्ञान में आने के बाद शनिवार की शाम को तीनों मंत्रियों के निजी सचिवों को गिरफ्तार कर लिया।

सहारा न्यूज ब्यूरो
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment