बुलंदशहर हिंसा: जम्मू-कश्मीर में हिरासत में ले लिया गया आरोपी जीतू फौजी
Last Updated 08 Dec 2018 01:40:03 PM IST
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गोलीबारी की घटना में कथित रूप से संलिप्त जवान जितेंद्र मलिक उर्फ जीतू फौजी को शनिवार को जम्मू-कश्मीर में हिरासत में ले लिया गया।
बुलंदशहर हिंसा: आरोपी जीतू फौजी (फाइल फोटो) |
बुलंदशहर की घटना में एक पुलिस अधिकारी और एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई थी।
सेना सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी।
जीतू फौजी को सोपोर में 22 राष्ट्रीय राइफल्स द्वारा हिरासत में लिया गया।
उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) उसे हिरासत में लेने के लिए देर शाम यहां पहुंच सकता है।
पिछले सप्ताह बुलंदशहर में भीड़ द्वारा हुई हिंसा में पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह और सुमित कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
| Tweet |