लखनऊ में तिलक समारोह में वर्चस्व को लेकर फायरिंग, तीन घायल

Last Updated 08 Dec 2018 10:05:54 AM IST

उत्तर प्रदेश में लखनऊ के गुडम्बा क्षेत्र में शुक्रवार रात आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने गए दो पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग में दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।


(फाइल फोटो)

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुड़म्बा इलाके के जानकीपुरम सेक्टर एच निवासी बजरंग राजपूत के घर के पास एक पार्क में आयोजित तिलक समारोह चल रहा था। निमंत्रण पर वहां आये अभिषेक सिंह और शिवम और उनके साथी भी पहुंचे।

दोनों के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही है।

उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान रात करीब साढ़े दस बजे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस बीच अभिषेक और उसके साथी पवन, रोहित और शिवम ने शुभम और उनके साथियों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में शुभम, अनूप और कुलदीप घायल हो गये।

इस दौरान समारोह स्थल पर भगदड़ मच गयी। भगदड़ में गिरने से कई बच्चे और महिलाओं के भी चोटिल होने की सूचना है। समारोह में करीब 300 लोग मौजूद थे।

गोली की सूचना मिलते ही गुडम्बा के थाना प्रभारी निरीक्षक तेज प्रकाश सिंह के अलावा अन्य कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, लेकिन तबतक आरोपी फरार हो चुके थे।

घायलों को ट्रामा ले जाया गया। जहां, अनूप की हालात नाजुक देख उसे भर्ती कर लिया गया जबकि शुभम और कुलदीप को प्राथमिक उपचार किया गया। उनके पैर में छर्रे लगे थे।

पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि फायरिंग करने वालों को जल्द पकड़ लिया जायेगा।

वार्ता
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment