उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

Last Updated 05 Dec 2018 01:08:00 PM IST

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद घायल दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


मुरादाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार (फाइल फोटो)

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि कटघर थाना क्षेत्र की पुलिस मंगलवार रात गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान रामगंगा पुल से कटघर स्टेशन जाने वाले रास्ते पर कुछ व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े थे।

पुलिस पार्टी द्वारा टोके जाने पर उन्होंने फायरिंग शुरु कर दी।

पुलिस पार्टी द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गये। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सलमान, चक्कर की मिलक क्षेत्र के सिविल लाइन का जबकि उसका साथी आफान, कांठ क्षेत्र के ईदगाह कस्बा निवासी है।

दोनों पैर में गोली लगने से घायल हुये थे। घायल बदमाशों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके कब्जे से दो अदद देशी तमंचे, चार जिन्दा और दो खोखा कारतूस बरामद हुये हैं।

दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ लूटपाट और अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज है।

 

वार्ता
मुरादाबाद


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment