लखनऊ में भाजपा नेता की चाकू गोदकर हत्या, समर्थकों ने किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश में लखनऊ में अज्ञात हमलावरों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की चाकू गोदकर हत्या कर दी।
|
भाजपा नेता प्रत्यूष मणि त्रिपाठी (34) पर सोमवार को बादशाहनगर में हमला किया गया।
पुलिस के मुताबिक, त्रिपाठी को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता थे।
इस बीच महानगर के पुलिस उपाधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।
इस सिलसिले में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस हत्यारों का सुराग लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
आधी रात के तुरंत बाद अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया, पुलिस के विरोध में नारेबाजी की और लखनऊ पुलिस के वरिष्ठ अधीक्षक कलानिधि नैथानी की तुरंत बर्खास्तगी की मांग की।
उग्र भीड़ ने आरोप लगाया कि त्रिपाठी ने जिला पुलिस प्रमुख को बताया था कि उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने सुरक्षा की मांग की थी लेकिन उनके आग्रह पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
| Tweet |