VIDEO: उत्तर प्रदेश में परदे के पीछे सक्रिय हैं प्रियंका गांधी

Last Updated 27 Aug 2016 01:38:55 PM IST

उत्तर प्रदेश में सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से विधायक अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह की प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर सामने आई है.


उत्तर प्रदेश में परदे के पीछे सक्रिय हैं प्रियंका गांधी

अदिति सिंह शुक्रवार को ही कांग्रेस में शामिल हुईं थीं. इस तस्वीर से साफ है कि अदिति सिंह को कांग्रेस में शामिल कराने में प्रियंका गांधी ने अहम भूमिका निभाई है.

रायबरेली से पांच बार से विधायक अखिलेश सिंह रायबरेली में कांग्रेस और गांधी परिवार के लिए मुख्य चुनौती रहे हैं.

अदिति सिंह 2017 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर अपने पिता अखिलेश सिंह की जगह रायबरेली से लड़ेंगी.

शुक्रवार को एक सवाल के जवाब में अदिति ने प्रियंका गांधी को ‘युवा आदर्श’ करार दिया और कहा कि उनको चुनाव में व्यापक स्तर पर प्रचार करना चाहिए.

इस तस्वीर से साफ है कि प्रियंका गांधी परदे के पीछे उत्तर प्रदेश में किस स्तर पर सक्रिय हैं.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment