यूपी में 116 पुलिस अधिकारियों का तबादला

Last Updated 08 Feb 2016 10:00:05 PM IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबल करते हुए 116 अधिकारियों का तबादला कर दिया जिसमें भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 49 अधिकारी शामिल हैं.


यूपी में 116 पुलिस अधिकारियों का तबादला (फाइल फोटो)

गृह विभाग के प्रवक्ता के अनुसार पुलिस महानिदेशक मुख्यालय पर तैनात पुलिस अधीक्षक शिव शंकर यादव को जौनपुर भेजा गया है जबकि मेरठ में तैनात पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगैन को अमेठी भेजा गया है. पुलिस महानिदेशक कार्यालय में तैनात पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा को बलिया भेजा गया है. कानपुर में तैनात श्रीमती पुष्पांजलि पुलिस अधीक्षक,ई0ओ0डब्लू को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात, मनोज तिवारी पुलिस अधीक्षक औरैया से बहराइच भेजा गया है.

पुलिस अधीक्षक मो0 इमरान सीबीसीआईडी लखनऊ से पुलिस अधीक्षक ललितपुर,  प्रतीप कुमार मिश्रा सेनानायक 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी से पुलिस अधीक्षक भदोही, बाबूराम पुलिस अधीक्षक ई0ओ0डब्लू 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़, कानपुर, नागेर सिंह पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक ई0ओ0डब्ल्यू मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक ई0ओ0डब्लू, श्रीमती गीता सिंह पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, महिला शिकायत प्रकोष्ठ,सीआईडी लखनऊ पुलिस अधीक्षक,सीबीसीआईडी,लखनऊ, अशोक कुमार त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक आगरा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा, देवेन्द्र पी0एन0पाण्डेय पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक,वाराणसी से पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवायें, लखनऊ, डा0अरविन्द भूषण पान्डेय पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक,बहराइच से पुलिस अधीक्षक, मानवाधिकार,मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ तैनात किया गया है.

प्रवक्ता के अनुसार सालिकराम पुलिस अधीक्षक बहराइच से पुलिस अधीक्षक(क्षेत्रीय) अभिसूचना मुरादाबाद, राजेश कृष्ण पुलिस अधीक्षक फरूखाबाद से पुलिस अधीक्षक (क्षेीय) अभिसूचना मेरठ, राकेश शंकर पुलिस अधीक्षक मैनपुरी से पुलिस अधीक्षक पीटीएस गोरखपुर, दिनेश पाल सिंह पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण एवं पुलिस अधीक्षक अपराध,डीजीपी  बरेली सुरक्षा, मुख्यालय लखनऊ, राजू बाबू सिंह पुलिस अधीक्षक जौनपुर से सेनानायक 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा, दीपक कुमार भट्ट, पुलिस अधीक्षक ई0ओ0डब्लू लखनऊ से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, अतुल शर्मा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर से पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर, संतोष कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा से पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना, वाराणसी, हीरालाल पुलिस अधीक्षक अमेठी से सेनानायक 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर, अजय कुमार पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मथुरा से पुलिस अधीक्षक पुलिस कम्प्यूटर सेल लखनऊ भेजा गया है.




Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment