21 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला

Last Updated 28 Aug 2015 10:35:40 PM IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रान्तीय पुलिस सेवा के 21अधिकारियों का तबादला कर दिया.


21 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला (फाइल फोटो)

आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार श्री बलवंत राय अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ स्थानान्तरणाधीन अपर पुलिस अधीक्षक अपराध बरेली ,का स्थानान्तरण निरस्त करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ के पद पर बने रहेंगे.

डा़ सुरेन्द्र प्रताप सिंह अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) बरेली स्थानान्तरणाधीन अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) सहारनपुर को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वाराणसी भेजा गया है.श्रीराम सेवक गौतम अपर पुलिस अधीक्षक नगर फैजाबाद  स्थानान्तरणाधीन उपसेना नायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद का स्थानान्तरण निरस्त करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) फैजाबाद के पद पर बने रहेंगे. श्रीमती किरन यादव उप सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद स्थानान्तरणाधीन अपर पुलिस अधीक्षक मार्डन कंट्रोल रुम गाजियाबाद  का स्थानान्तरण निरस्त करते हुए उन्हे इसी पद पर तैनाती दी गयी है. बृजेश कुमार मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) लखनऊ स्थानान्तरणाधीन अपर पुलिस अधीक्षक फैजाबाद को अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बनाया गया है.

अनिल कुमार पाण्डेय अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) वाराणसी को अपर पुलिस अधीक्षक मार्डन गाजियाबाद , रामनयन यादव अपर पुलिस अधीक्षक हापुण स्थानान्तरणाधीन सर्तकता अधिष्ठान लखनऊ को अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) गौतमबुद्धनगर तैनात किया गया. कमला प्रसाद यादव अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पूर्वी आगरा को अपर पुलिस अधीक्षक पावर कारपोरेशन मुख्यालय लखनऊ ,मो0 नेजाम हसन अपर पुलिस अधीक्षक पावर कारपोरेशन लि0 मुख्यालय लखनऊ को अपरपुलिस अधीक्षक सर्तकता अधिष्ठान लखनऊ तैनात किया गया.

राहुल राज अपरपुलिस अधीक्षक (अपराध) वाराणसी को अपर पुलिस अधीक्षक उप्र पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद भेजा गया. लाल बहादुर अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात ) वाराणसी स्थानान्तरणाधीन को अपर पुलिस अधीक्षक सेक्टर आफीसर सीबीसीआईडी वाराणसी बनाया गया .

प्रकाश स्वरुप पाण्डेय अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी को अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद ,राजेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक एंटी डकैती  आपरेशन को अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मार्डन कंट्रोल रुम कानपुर नगर बनाया गया है. अनिल कुमार अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मार्डन कंट्रोलरुम कानपुर नगर को उपसेनानायक 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर भेजा गया.

अखिलेश नारायण सिंह अपर पुलिस अधीक्षक लखनऊ को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)पूर्वी आगरा, आदित्य प्रकाश वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) बरेली तैनात किया गया. कमलेश बहादुर अपर पुलिस अधीक्षक क्षेीय अभिसूचना आगरा को अपर पुलिस अधीक्षक/सेक्टर आफीसर सीबीसीआईडी मेरठ ,ओमवीर सिंह उपसेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर को अपर पुलिस अधीक्षक(यातायात)सहारनपुर ,राजीव नारायण मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात ) गौतमबुद्ध नगर को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 मेरठ भेजा गया.

प्रवक्ता ने कहा कि मथुरा के अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय को कानपुर में एंटी डकैती आपरेशन में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है .अपर पुलिस अधीक्षक मध्यांचल विद्युत निगम अरूण कुमार श्रीवास्तव को मथुरा के अपर पुलिस अधीक्षक बनाये गये हैं




Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment