सक्रिय राजनीति के सवाल को प्रियंका गांधी ने टाला, बोली हमें यहीं रहने दो

Last Updated 28 May 2015 06:12:56 PM IST

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी वाड्रा से सक्रिय राजनीति में आने का एक बार फिर आग्रह किया है.


प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली दौरे पर.

प्रियंका ने हालांकि हंसकर यह सवाल टाल दिया और कहा कि \'\'हमें यहीं रहने दो.\'\'

प्रियंका अपनी मां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ रायबरेली के दौरे पर हैं. सोनिया शुक्रवार सुबह रायबरेली पहुंचीं जबकि प्रियंका कल से ही यहां पर हैं.

स्थानीय पाषर्द धर्मेन्द्र द्विवेदी ने आग्रह किया कि प्रियंका प्रदेश की सक्रिय राजनीति में आयें. इस पर वह मुस्कुरायीं और बोलीं, \'\'हमें यहीं रहने दीजिए, वहां क्यों भेज रहे हो.\'\'

प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने को लेकर कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता समय-समय पर मांग करते रहे हैं लेकिन प्रियंका ने खुद को रायबरेली और अमेठी तक ही सीमित रखा. रायबरेली से उनकी मां तो अमेठी से उनके भाई राहुल गांधी सांसद हैं.

इससे पहले प्रियंका जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में मां सोनिया के साथ शामिल हुई.

 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment