रायबरेली दौरे पर प्रियंका, सोनिया भी आएंगी

Last Updated 27 May 2015 12:37:45 PM IST

प्रियंका गांधी अपने दो दिन के दौरे पर बुधवार को रायबरेली पहुंच रही हैं.वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को आएंगी.




रायबरेली दौरे पर प्रियंका (फाइल फोटो)

इस दौरान प्रियंका कई गांवों का भ्रमण कर लोगों से मिलेंगी. सोनिया जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में भाग लेने के साथ ही सांसद निधि से बनी कई परियोजनाओं का लोकर्पण करेंगी.

इसके अलावा वह बछरावां रेल हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को सहायता राशि के चेक बांटेंगी. गुरुवार शाम को सोनिया और प्रियंका दिल्ली लौट जाएंगी.

सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा ने बताया कि प्रियंका गांधी बुधवार की सुबह दस बजे अमौसी एयरपोर्ट पर उतरकर सरेनी और ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्रों के गांवों का अकस्मिक भ्रमण कर समस्याओं के साथ ही आम लोगों से रूबरू होंगी. शाम को वह भुएमऊ गेस्टहाउस में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलेंगी.

गुरुवार की सुबह आठ बजे विशेष विमान से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी फुरसतगंज एयरपोर्ट आएंगी. सड़क मार्ग से भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचकर नगर पंचायत डलमऊ के नए भवन का लोकार्पण करने के बाद रेल दुर्घटना में मारे गए सदर तहसील के चार लोगों के परिजनों में सहायता चेक बांटेंगी. गेस्टहाउस में ही आम लोगों से मिलने के बाद जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में भाग लेंगी.

दोपहर दो बजे फिरोज गांधी कॉलोनी के पार्क में सांसद निधि की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगी. शहर में निर्माणाधीन कई परियोजनाओं के निरीक्षण के बाद डिघिया गांव में किसानों में अहेतुक सहायता के चेक बांटेंगी. हर कार्यक्रम में सोनिया के साथ प्रियंका गांधी भी रहेंगी.

कांग्रेस में करिशमाई नेतृत्व की परंपरा रही है, लेकिन राजीव गांधी की हत्या के बाद वैसा नेतृत्व कांग्रेस को नहीं मिला. सोनिया गांधी ने बखूबी कांग्रेस की कमान संभाली, लेकिन उनमें वो करिशमाईनेतृत्व नहीं था, जो इंदिरा गांधी और राजीन गांधी में था.

प्रियंका गांधी में उस नेतृत्व की झलक मिलती है, लेकिन अभी तक उन्हें कांग्रेस के नेतृत्व का मौका नहीं मिला है. हालांकि वे अपनी मांसोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्रों में सक्रिय रहती हैं और वहां के लोगों से मिलती-जुलती रहती हैं. इसी क्र में वे आज रायबरेली जा रही हैं, जहां वे किसानों और ग्रामीणों से मिलेंगी.

प्रियंका गांधी में लोग इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे कांग्रेस की कमान थामेंगी, लेकिन अभी तक सोनिया गांधी ने प्रियंका गांधी को राजनीति से दूर रखा है और प्रियंका ने भी आज तक सक्रिय राजनीति में आने की घोषणा नहीं की है.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment