उत्तर प्रदेश, बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति गंभीर
उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है जहां घाघरा और राप्ती नदियां खतरनाक रूप से उफान पर हैं.
Flood (file photo) |
जल संसाधन मंत्रालय ने कहा है कि बिहार के सीवान जिले के दारौली में घाघरा नदी खतरनाक रूप से उफान के साथ बह रही है.
मंत्रालय की विज्ञप्ति में बताया गया है कि शुक्रवार सुबह छह बजे घाघरा नदी 61.42 मीटर के स्तर पर बह रही थी जो खतरे के स्तर 60. 82 मीटर से 0. 60 मीटर ऊपर है.
बिहार के गंगपुर में नदी उफान के साथ 57. 85 मीटर के स्तर पर बह रही थी जो खतरे के स्तर 57. 04 मीटर से 0. 81 मीटर ऊपर है. उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में राप्ती नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.
आज सुबह आठ बजे यह 104. 83 मीटर के स्तर पर बह रही थी जो खतरे के स्तर 104. 62 मीटर से 0. 21 मीटर ऊपर है. उत्तर प्रदेश में बाढ़ के कारण 89 लोगों की जान जा चुकी है.
Tweet |