आजमगढ में महिला के साथ बलात्कार और लूटपाट
Last Updated 22 Aug 2014 02:40:12 PM IST
उत्तर प्रदेश के आजमगढ जिले में 28 साल की महिला के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने कथित बलात्कार और लूटपाट की.
महिला के साथ बलात्कार और लूटपाट (फाइल फोटो) |
पुलिस ने बताया कि सिधारी थानाक्षेत्र के बिठौली गांव में तड़के शौच के लिए गयी महिला को कुछ लोगों ने दबोच लिया और उसके साथ बलात्कार करने के बाद उसके गहने लूटकर फरार हो गये .
पुलिस के अनुसार महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है .
अज्ञात लोगों के खिलाफ बलात्कार और लूटपाट का मामला दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है.
Tweet |