उत्तर प्रदेश में 53 आईएएस अधिकारियों का तबादला, बदले 29 जिलाधिकारी

Last Updated 04 Feb 2014 08:18:40 PM IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 53 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जिनमें दो मंडलायुक्त और 29 जिलाधिकारी शामिल है.


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

सरकारी प्रवक्ता ने बताया है कि मिर्जापुर और फैजाबाद के मंडलायुक्तों शंभूनाथ शुक्ला और संजय प्रसाद को क्रमश: प्रमुख सचिव प्रशासनिक सुधार एवं लोकसेवा प्रबंधन तथा गृह विभाग में सचिव पद पर भेज दिया गया है. उनकी जगह पर अजय कुमार सिंह और विपिन कुमार द्विवेदी की तैनाती की गयी है जो इससे पहले क्रमश: सहारनपुर और फैजाबाद के जिलाधिकारी पद पर तैनात थे.

प्रवक्ता ने बताया है कि चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में सचिव रहे अरविंद कुमार द्विवेदी को बस्ती का मंडलायुक्त बनाया गया है. यह पद पूर्व मंडलायुक्त सुशील कुमार के सेवानिवृत्त हो जाने के कारण खाली था.

उन्होंने बताया कि सरकार ने फैजाबाद और सहारनपुर के अलावा फिरोजाबाद, संतकबीर नगर, कानपुर, बागपत, बिजनौर, बांदा, महराजगंज, अलीगढ, मऊ, बुलंदशहर, मेरठ, भदोही, देवरिया, कौशाम्बी, हापुड, हाथरस, शामली, बलरामपुर, अम्बेडकरनगर, महोबा, बहराइच, आगरा, सीतापुर, प्रतापगढ, कुशीनगर और चित्रकूट के जिलाधिकारियों का भी तबादला कर दिया है.

प्रवक्ता के अनुसार इन्द्रवीर सिंह यादव को फैजाबाद, संध्या तिवारी को सहारनपुर, विमल कुमार शर्मा को फिरोजाबाद, भरतलाल राय को संतकबीर नगर, डा0 रोशन जैकब को कानपुर,  अजय दीप सिंह को बागपत,  भूपेन्द्र चौधरी को बिजनौर,  सत्येन्द्र कुमार सिंह को बांदा, शरद कुमार सिंह को महराजगंज,  अजय कुमार शुक्ला को अलीगढ़,  मुरली मनोहर लाल को मऊ,  निधि केशरवानी को बुलंदशहर,  पंकज यादव को मेरठ,  सुधेश कुमार ओझा को भदोही,  आर. पी. गोस्वामी को देवरिया,  नीलम अहलावत को कौशाम्बी,  सुमंत सिंह को हाथरस,  कर्ण सिंह चौहान को बलरामपुर,  विवेक को अम्बेडकरनगर,  किंजल सिंह को महोबा,  राकेश कुमार को बहराइच,  पंकज कुमार को आगरा,  विद्याभूषण को सीतापुर,  महेन्द्र कुमार को प्रतापगढ़,  लोकेश एम को कुशीनगर,  सुरेन्द्र विक्रम को चित्रकूट और अजय कुमार द्वितीय को गोण्डा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment