Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 22 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
17 Feb 2012 12:04:57 PM IST
Last Updated : 17 Feb 2012 03:09:47 PM IST

यूपी विधान सभा चुनाव: आज थम जायेगा चौथे चरण का प्रचार

यूपी चुनाव (फाइल फोटो)
चौथे चरण में 56 सीटों पर होगा मदतान

चौथे चरण के मदतान में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित 11 जिलों की 56 सीटों पर 19 फरवरी को मतदान होगा.

चौथे चरण के मदतान में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित 11 जिलों की 56 सीटों पर 19 फरवरी मदतान होगा.

चौथे चरण में रविवार को हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, फरु खाबाद, कन्नोज, बांदा, चित्रकूट, क्षत्रपति शाहूजी महाराज नगर, फतेहपुर और प्रतापगढ़ में मतदान होगा। इस चरण में कुल 1044 प्रत्याशी हैं जिनके भाग्य का फैसला 1.73 करोड़ मतदाता करेंगे.

प्रचार समाप्त होते ही उम्मीदवार जहां बूथ प्रबंधन और जनसम्पर्क अभियान में जुटेंगे वहीं नेता पांचवे चरण की ओर रुख करेंगे. बुंदेलखण्ड, मध्य, पश्चिम एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की 56 सीटों वाले चौथे चरण के मतदान में चार मंत्रियों सहित तमाम दिग्गज नेता मैदान में हैं.

मंत्रियों में नकुल दूबे, अब्दुल मन्नान, रामपाल वर्मा और अयोध्या प्रसाद शामिल हैं तो दिग्गज नेताओं में कांग्रेस की अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, सलमान खुर्शीद की पत्नी लुइस खुर्शीद और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया शामिल हैं.





 



 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer