Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
मंगलवार, 22 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
15 Feb 2012 11:12:11 PM IST
Last Updated : 15 Feb 2012 11:58:01 PM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव:नेताओं के ज़ुबानी तरकश

  नेताओं के ज़ुबानी तरकश,किसने क्या कहा
नेताओं के ज़ुबानी तरकश,किसने क्या कहा

 

उत्तर प्रदेश में जारी विधानसभा चुनावों के बीच राजनैतिक दलों की ज़ुबानी जंग भी तेज़ होती जा रही है,देखिए किस नेता ने क्या कहा.

1) मुलायम सिंह (हमीरपुर): चुनाव के बाद अगर भाजपा सत्ता में आती दिखती है तो हम कांग्रेस को समर्थन देंगे. प्रदेश में सपा की लहर चल रही है और वह चुनाव के बाद राज्य में अपने बलबूते पर सरकार बनाएगी

2)रेणुका चौधरी (कांग्रेस प्रवक्ता,दिल्ली)
: चुनाव तो अभी चल ही रहा है, पता नहीं मुलायम जी क्यों बोल रहे हैं कि सिंगल मेजोरिटी नहीं आ रही है. लगता है कि मुलायम सिंह के विश्वास में कमी हो गई है. इसीलिए अभी से चुनाव के बाद की बात करने लगे हैं.

3)मुलायम सिंह (हमीरपुर): चुनाव के बाद प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर गुंडागर्दी खत्म हो जाएगी और हर माफिया को जेल भेजा जाएगा.

4) दिग्विजय सिंह (लखनऊ): संघ के कम से कम 150 अनुषंगी संगठन हैं. इस पर प्रतिबंध तो संभव नहीं है, मगर यह ज़रुरी है कि इसकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाये.

5) राहुल गांधी (उन्नाव): अब तक हुए मतदान के 60- 65 प्रतिशत तक पहुंच जाने के पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि हर जगह युवा वर्ग कांग्रेस को समर्थन कर रहा है. काम करने के लिए दोनों हाथों की ज़रुरत होती है. अभी केवल केन्द्र में ही हमारी सरकार है और केवल एक हाथ काम कर रहा है. उत्तर प्रदेश में भी हमारी सरकार बनवाइए और दोनों हाथों से काम करने का मौका दीजिए.

6)  मायावती (हरदोई): बसपा ने भ्रष्टाचार और गुंडाराज को खत्म करने के लिए काफी सख्त कदम उठाए हैं. सपा से गुंडराज विरासत में मिला था लेकिन हमने कानून का राज स्थापित किया. जब से बसपा की सरकार बनी है, विरोधी पार्टियां एक साथ मिलकर पार्टी के खिलाफ राजनीतिक साजिश रच रही हैं.

7) बाबू सिंह कुशवाहा(बांदा):मेरा एनआरएचएम घोटाले से कोई संबंध नहीं है. मैं बेकसूर हूं. यह घोटाला मुख्यमंत्री मायावती के इशारे पर हुआ. जब वह फंसने लगीं तो मुझ पर कार्रवाई कर दी. मुझे केवल ढाल की तरह इस्तेमाल किया गया. परिवार कल्याण विभाग मेरे पास दो साल से था, लेकिन इस अवधि में किसी भी फाइल पर मेरे हस्ताक्षर नहीं हैं.

8) प्रियंका गांधी वाड्रा (रायबरेली):सपा राज में जहां पूरे प्रदेश में गुण्डाराज कायम हो गया था और आम आदमी पीड़ित था, वहीं बसपा राज में केन्द्र सरकार से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिऐ मिला धन लूट लिया गया है. जनता के पास एक बार फिर अपने और अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए अच्छी सरकार चुनने का मौका है और उसे इसका फायदा उठाना चाहिये.
 

 




 


 

Tools: Print Print Email Email



 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer